Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) की शुरुआत साल 2014 में 8 टीमों के साथ हुई थी, जिसके बाद लीग की सफलता को देखते हुए 5वें सीजन में 4 नई टीमों को जोड़ा गया। अब इस लीग के 9 सीजन पूरे हो चुके हैं और कुछ ही दिनों बाद 10वें सीजन (PKL 2023) की शुरुआत होने वाली है। आगामी सीजन काफी ज्यादा खास होने वाला है और सभी की नज़र भारत की दूसरे सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग के ऊपर होने वाली है। इस लीग की सफलता में खिलाड़ियों का योगदान काफी ज्यादा अहम रहा है, जिन्होंने अपने जबरदस्त खेल की बदौलत फैंस को अपना दीवाना बनाया। अनूप कुमार, परदीप नरवाल, राहुल चौधरी, अजय ठाकुर, फज़ल अत्राचली, नवीन कुमार, मनिंदर सिंह, पवन कुमार सेहरावत, मंजीत छिल्लर, संदीप नरवाल, रोहित कुमार, राकेश कुमार समेत ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंंने इस लीग को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।हर सीजन में ऐसा कोई ना कोई खिलाड़ी होता है कि जिनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहता है और वो अलग ही छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। इसी वजह से हर सीजन एक खिलाड़ी को Most Valuable Player का अवॉर्ड मिलता है। Pro Kabaddi के इतिहास में परदीप नरवाल और नवीन कुमार ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार इस अवॉर्ड को जीता है। इस आर्टिकल में हम आपको Pro Kabaddi के इतिहास में MVP बनने वाले सभी खिलाड़ी और उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के बारे में बताने वाले हैं। View this post on Instagram Instagram Post#) PKL, पहला सीजन: अनूप कुमार (यू मुंबा), 169 पॉइंट्स #) PKL, दूसरा सीजन: मंजीत छिल्लर (बेंगलुरु बुल्स), 107 पॉइंट्स #) PKL, तीसरा सीजन: रोहित कुमार (पटना पाइरेट्स), 109 पॉइंट्स #) PKL, चौथा सीजन: परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स), 133 पॉइंट्स #) PKL, 5वां सीजन: परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स), 369 पॉइंट्स #) PKL, छठा सीजन: पवन कुमार सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स), 282 पॉइंट्स #) PKL, सातवां सीजन: नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी), 303 पॉइंट्स #) PKL, आठवां सीजन: नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी), 210 पॉइंट्स #) PKL. 9वां सीजन: अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स), 296 पॉइंट्स View this post on Instagram Instagram PostPro Kabaddi 2023 में कौन से खिलाड़ी बन सकते हैं Most Valuable Player?2 दिसंबर से शुरू होने वाले Pro Kabaddi 2023 में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जोकि अपने करियर में पहली बार इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब हो सकते हैं। इसमें असलम इनामदार, नरेंदर कंंडोला, मनिंदर सिंह, प्रतीक दहिया, सिद्धार्थ देसाई जैसे प्लेयर्स के नाम शामिल हैं। इसके अलावा ऐसे कई प्लेयर्स हैं जो Pro Kabaddi 2023 के जरिए एक बार फिर MVP का खिताब जीतने की कोशिश कर सकते हैं। परदीप नरवाल और नवीन कुमार की कोशिश तीसरी बार MVP बनने की हो सकती है, तो पवन सेहरावत और अर्जुन देशवाल Pro Kabaddi 2023 में दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने का प्रयास कर सकते हैं। एक बात तो साफ है कि अगर यह खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं तो, निश्चित तौर पर उनकी टीम भी Pro Kabaddi 2023 में अच्छा ही करेगी। View this post on Instagram Instagram Post