Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन (PKL 10) में 14 फरवरी को कोलकाता लेग का अंत देखने को मिला। होम टीम बंगाल वॉरियर्स ने अपने घर पर 4 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं और दो मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। वो पॉइंट्स टेबल में इस समय सातवें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि Pro Kabaddi 2023 में कोलकाता लेग के बाद अंक तालिका में पुनेरी पलटन इस समय सबसे पहले स्थान पर है और उनके अलावा 4 टीमों ने प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। तेलुगु टाइटंस, यूपी योद्धाज, यू मुंबा, तमिल थलाइवाज और बेंगलुरु बुल्स टॉप-6 की रेस से बाहर हो चुके हैं। इस बीच एक स्पॉट अभी भी खाली है। इस समय सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स दबंग दिल्ली केसी के कप्तान आशु मलिक के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स पुनेरी पलटन के स्टार डिफेंडर मोहम्मदरेज़ा शादलू के हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता लेग के बाद पॉइंट्स टेबल और बेस्ट रेडर्स-डिफेंडर्स के बारे में बताने वाले हैं। Pro Kabaddi 2023 में पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस स्थान पर है?1) पुनेरी पलटन - 20 मैचों के बाद 86 पॉइंट्स 2) जयपुर पिंक पैंथर्स - 20 मैचों के बाद 81 पॉइंट्स 3) दबंग दिल्ली केसी - 21 मैचों में 74 पॉइंट्स 4) पटना पाइरेट्स - 21 मैचों के बाद 68 पॉइंट्स 5) गुजरात जायंंट्स - 20 मैचों के बाद 65 पॉइंट्स 6) हरियाणा स्टीलर्स - 18 मैचों के बाद 60 पॉइंट्स7) बंगाल वॉरियर्स - 21 मैचों के बाद 55 पॉइंट्स 8) बेंगलुुरु बुल्स - 20 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स 9) तमिल थलाइवाज - 21 मैचों के बाद 46 पॉइंट्स10) यू मुंबा - 20 मैचों के बाद 41 पॉइंंट्स 11) यूपी योद्धाज - 20 मैचों के बाद 29 पॉइंट्स 12) तेलुगु टाइटंस - 20 मैचों के बाद 17 पॉइंट्सPro Kabaddi 2023 में कौन हैं टॉप 5 रेडर्स?1) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 240 रेड पॉइंट्स2) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 233 रेड पॉइंट्स3) मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 188 रेड पॉइंट्स4) पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 171 रेड पॉइंट्स5) नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 169 रेड पॉइंट्सPro Kabaddi 2023 में कौन हैं बेस्ट डिफेंडर्स?1) मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) - 81 टैकल पॉइंट्स2) कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) - 70 टैकल पॉइंट्स3) अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 69 टैकल पॉइंट्स4) सागर राठी (तमिल थलाइवाज) - 66 टैकल पॉइंट्स5) साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) - 65 टैकल पॉइंट्स