Pro Kabaddi 2023 में Dabang Delhi और Puneri Paltan की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में कौन सी टीम है सबसे ऊपर? (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: 8 दिसंबर को प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) में बैंगलोर लेग की शुरुआत हुई और दो जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। दबंग दिल्ली केसी ने जहां बेंगलुरु बुल्स को 38-31 हराया और पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को 43-32 मात दी। इन मैचों के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हुआ है।

Ad

पुनेरी पलटन अंक तालिका में तीसरे, यू मुंबा छठे, दबंग दिल्ली केसी आठवें और बेंगलुरु बुल्स 10वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा कल खेले गए मैचों में सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए और किसी भी डिफेंडर ने हाई 5 नहीं लगाया। आपको बता दें कि बेंगलुरु बुल्स की तरफ से भरत हूडा और दबंग दिल्ली केसी की तरफ से उनके कप्तान नवीन कुमार ने सुपर 10 लगाया।

Pro Kabaddi 2023 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स गुजरात जायंट्स के सोनू जागलान के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स गुजरात जायंट्स के ही सोमबीर के हैं। इस आर्टिकल में हम आपको PKL 10 के 13 मैचों के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स के बारे में बारे में बताने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 की अंक तालिका इस प्रकार है:

1- गुजरात जायंट्स: 4 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स

2- पटना पाइरेट्स: 2 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स

3- पुनेरी पलटन: 2 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स

4- बंगाल वॉरियर्स: 2 मैचों के बाद 8 पॉइंट

5- यूपी योद्धाज: 2 मैचों के बाद 6 पॉइंट

6- यू मुंबा: 3 मैचों के बाद 6 पॉइंट

7- तमिल थलाइवाज: एक मैच के बाद 5 पॉइंट

8- दबंग दिल्ली केसी: दो मैचों के बाद 5 पॉइंट

9- जयपुर पिंक पैंथर्स: दो मैचों के बाद 4 पॉइंट

10- बेंगलुरु बुल्स: तीन मैचों के बाद तीन पॉइंट

11- तेलुगु टाइटंस: दो मैचों के बाद एक पॉइंट

12- हरियाणा स्टीलर्स: एक मैच के बाद 0 पॉइंट

Ad

Pro Kabaddi 2023 के 13 मैचों के बाद कौन हैं टॉप 5 रेडर्स?

1- सोनू जागलान (गुजरात जायंट्स): 33 रेड पॉइंट्स

2- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी): 26 रेड पॉइंट्स

3- राकेश संगरोया (गुजरात जायंट्स): 26 रेड पॉइंट्स

4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स): 23 रेड पॉइंट्स

5- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स): 23 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi 2023 के 13 मैचों के बाद कौन हैं टॉप 5 डिफेंडर्स?

1- सोमबीर (गुजरात जायंट्स): 13 टैकल पॉइंट्स

2- सुमित सांगवान (यूपी योद्धाज): 10 टैकल पॉइंट्स

3- अंकित (पटना पाइरेट्स): 9 टैकल पॉइंट्स

4- रिंकू (यू मुंबा): 8 टैकल पॉइंट्स

5- अमन (बेंगलुरु बुल्स): 8 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications