प्रो कबड्डी 2019, 131वां मैच: नवीन 'एक्सप्रेस' ने तोड़ा परदीप नरवाल का बड़ा रिकॉर्ड, रोमांचक मुकाबला हुआ टाई 

नवीन कुमार को हुआ फायदा
नवीन कुमार को हुआ फायदा

प्रो कबड्डी 2019 के 131वें मुकाबला काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दबंग दिल्ली और यू मुंबा दोनों ही टीमों का यह आखिरी लीग मुकाबला था। हालांकि दिल्ली ने अंत में इस मुकाबले में जीत के करीब आई, लेकिन मुंबई ने अंतिम रेड में अभिषेक सिंह ने अपना सुपर 10 पूरा किया और मुकाबला 37-37 से टाई कराया। दिल्ली की टीम पहले स्थान पर आ गई है, तो मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है।

Ad

पहले हाफ के बाद दबंग दिल्ली ने यू मुंबा के ऊपर 24-13 से बढ़त बनाई। दिल्ली की टीम में आज सिर्फ कप्तान जोगिंदर नरवाल ही नहीं खेले, लेकिन टीम को उनकी कमी नहीं खली। टीम के रेडर्स और डिफेंडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई के ऊपर दबाव बनाया। मुंबई को दिल्ली ने मैच 9वें मिनट में ऑलआउट किया। नवीन ने एक बार फिर शानदार फॉर्म में दिखाई दिए और उनकी बदौलत ही वो मुंबई को दूसरी बार भी ऑलआउट करने के करीब आए। हालांकि अनिल ने अपनी टीम को पहले हाफ के अंत से पहले ऑलआउट होने से बचाया।

दबंग दिल्ली ने दूसरे हाफ की शुरुआत में एक बार फिर मुंबई को ऑलआउट किया। इसी के साथ नवीन कुमार ने इस सीजन में अपना 20वां और लगातार 19वां सुपर 10 किया। नवीन एक्सप्रेस अब पीकेएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सुपर 10 लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सीजन 5 में 19 सुपर 10 लगाए थे। यहां से यू मुंबा ने भी अच्छी वापसी की और दिल्ली को 26वें मुकाबले में ऑलआउट किया। दिल्ली की टीम यहां से बुरी तरह पिछड़ गई और मैच के 35वें मिनट में मुंबई ने दिल्ली को एक बार फिर ऑलआउट किया। दिल्ली ने बढ़त लेने के बावजूद इस मुकाबले को हाथ से जाने दिया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications