PKL 2024 All Teams Best Raiders & Defenders: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 11वां सीजन काफी जबरदस्त रहा, जिसे अंत में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) ने जीता। इस सीजन सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स देवांक दलाल ने हासिल किए, तो सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स एक बार फिर मोहम्मदरेज़ा शादलू ने ही लिए।पटना पाइरेट्स देवांक दलाल इस सीजन के बेस्ट रेडर और तमिल थलाइवाज के नितेश कुुमार बेस्ट डिफेंडर बने। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहली बार यह अवॉर्ड जीता है। आपको बता दें कि Pro Kabaddi League 2024 में 19 रेडर्स ने 100 से ज्यादा रेड पॉइंट्स और 19 डिफेंडर्स ने 50 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल किए। इस बीच तीन खिलाड़ियों ने 200 से ज्यादा रेड पॉइट्स लिए, तो सिर्फ एक खिलाड़ी ही 80 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स स्कोर किए। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सभी टीमों के लिए सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।Pro Kabaddi League 2024 में कौन था सभी टीमों का बेस्ट रेडर और डिफेंडर?#) हरियाणा स्टीलर्स (Pro Kabaddi League 2024 चैंपियन)बेस्ट रेडर - विनय तेवतिया (164)बेस्ट डिफेंडर - मोहम्मदरेज़ा शादलू (82)#) पटना पाइरेट्स (रनरअप)बेस्ट रेडर - देवांक दलाल (301)बेस्ट डिफेंडर - अंकित जागलान (79)#) यूपी योद्धाज बेस्ट रेडर - भवानी राजपूत (151)बेस्ट डिफेंडर - हितेश (74)#) दबंग दिल्ली केसी बेस्ट रेडर - आशु मलिक (262)बेस्ट डिफेंडर - योगेश दहिया (75) View this post on Instagram Instagram Post#) जयपुर पिंक पैंथर्सबेस्ट रेडर - अर्जुन देशवाल (227)बेस्ट डिफेंडर - अंकुश राठी (68)#) यू मुम्बाबेस्ट रेडर - अजीत चौहान (185)बेस्ट डिफेंडर - सुनील कुमार (54)#) तेलुगु टाइटंस बेस्ट रेडर - विजय मलिक (172)बेस्ट डिफेंडर - अंकित (45) View this post on Instagram Instagram Post#) पुनेरी पलटन बेस्ट रेडर - पंकज मोहिते (110)बेस्ट डिफेंडर - गौरव खत्री (61)#) तमिल थलाइवाज बेस्ट रेडर - मोईन शफागी (103)बेस्ट डिफेंडर - नितेश कुमार (77)#) बंगाल वॉरियर्स बेस्ट रेडर - नितिन कुमार (118)बेस्ट डिफेंडर - नितेश कुमार (59)#) गुजरात जायंट्स बेस्ट रेडर - गुमान सिंह (159)बेस्ट डिफेंडर - जितेंदर यादव (56)#) बेंगलुरु बुल्स बेस्ट रेडर - परदीप नरवाल (111)बेस्ट डिफेंडर - नितिन रावल (74) View this post on Instagram Instagram Post