Pro Kabaddi League Season 11 Captain And Coach List : प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। सभी 12 टीमें पूरी तरह से इसके लिए तैयार हैं। इस बार कोई भी टीम किसी से भी कम नहीं दिखाई दे रही है। अगर आप सभी टीमों को देखें तो सबके पास एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। दबंग दिल्ली, बेंगलुरू बुल्स, तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स, पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा समेत हर एक टीम में दिग्गज कोच और कप्तान मौजूद हैं।पीकेएल में एक कोच की काफी अहमियत होती है। ना केवल मैच से पहले बल्कि मैच के दौरान भी कोच पूरी टीम को चलाता रहता है। इसी वजह से हर एक टीम काफी सोच समझकर अपने कोच की नियुक्ति करती है। यही चीज कप्तान के साथ भी है। टीम को जीत दिलाने की काफी जिम्मेदारी कप्तान के कंधों पर भी होती है। View this post on Instagram Instagram PostPro Kabaddi League के 11वें सीजन के आगाज से पहले हम आपको बताते हैं कि सभी 12 टीमों के कोच, कप्तान और उप कप्तान कौन-कौन हैं।1.बंगाल वारियर्सकोच - प्रशांत सुर्वेकप्तान - फजल अत्राचलीउप कप्तान - नितेश कुमार2.बेंगलुरू बुल्सकोच - रणधीर सिंह सेहरावतकप्तान - परदीप नरवालउप कप्तान - सौरभ नांदल और नितिन रावल3.दबंग दिल्लीकोच - जोगिंदर नरवालकप्तान - नवीन कुमार और आशु मलिक4.गुजरात जायंट्सकोच - राम मेहर सिंहकप्तान - नीरज कुमारउप कप्तान - गुमान सिंह5.हरियाणा स्टीलर्सकोच - मनप्रीत सिंहकप्तान - जयदीप दहियाउप कप्तान - राहुल सेतपाल6.जयपुर पिंक पैंथर्स कोच - संजीव बालियानकप्तान - अर्जुन देशवाल7.पटना पाइरेट्स कोच - नरेंद्र रेडूकप्तान - शुभम शिंदेउप कप्तान - अंकित जगलान8.पुनेरी पलटन कोच - बीसी रमेशकप्तान - असलम ईनामदारउप कप्तान - पंकज मोहिते9.तमिल थलाइवाजकोच - उदय कुमार और धर्मराज चेरालाथनकप्तान - सागर राठीउप कप्तान - साहिल और सचिन तंवर10.तेलुगु टाइटंसहेड कोच - कृष्ण कुमार हूडाकप्तान - पवन सेहरावतउप कप्तान - विजय मलिक11.यू-मुम्बाकोच - गुलामरेजा मजनदरानीकप्तान - सुनील कुमारउप कप्तान - रिंकू शर्मा12.यूपी योद्धाकोच - जसवीर सिंहकप्तान - सुरेंदर गिलउप कप्तान - आशु सिंह और सुमित