Pro Kabaddi League: जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

प्रो कबड्डी लीग अंक तालिका अपडेट
प्रो कबड्डी लीग अंक तालिका अपडेट

PKL 2024 Updated Points Table: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में शनिवार 30 नवंबर को दो जबरदस्त मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने परदीप नरवाल की बेंगलुरु बुल्स को बुरी तरह हरा दिया। जबकि दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को एकतरफा हराया।

Ad

इन मैचों के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। पटना पाइरेट्स ने 4 स्थान की छलांग लगाई है और अब वो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर आ गए हैं। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स ने भी 3 स्थान की छलांग लगाते हुए 5वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं तेलुगु टाइटंस दूसरे और बेंगलुरू बुल्स सबसे आखिरी पायदान पर बनी हुई है। आईए जानते हैं 86वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है।

Pro Kabaddi League 2024 पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1) हरियाणा स्टीलर्स - 15 मैचों के बाद 61 अंक

2) तेलुगु टाइटंस - 15 मैचों के बाद 48 अंक

3) पटना पाइरेट्स - 14 मैचों के बाद 47 अंक

4) पुनेरी पलटन - 15 मैचों के बाद 47 अंक

5) जयपुर पिंक पैंथर्स - 15 मैचों के बाद 46 अंक

6) यू मुम्बा - 14 मैचों के बाद 46 अंक

7) यूपी योद्धाज - 14 मैचों के बाद 43 अंक

8) दबंग दिल्ली केसी - 14 मैचों के बाद 43 अंक

9) तमिल थलाइवाज - 14 मैचों के बाद 33 अंक

10) गुजरात जायंट्स - 14 मैचों के बाद 26 अंक

11) बंगाल वॉरियर्स - 13 मैचों के बाद 25 अंक

12) बेंगलुरु बुल्स - 15 मैचों के बाद 16 अंक

Ad

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स कौन हैं?

1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 181 रेड पॉइंट्स

2) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 162 रेड पॉइंट्स

3) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 159 रेड पॉइंट्स

4) विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) - 118 रेड पॉइंट्स

5) अजीत (यू मुम्बा) - 114 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स कौन हैं?

1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 52 टैकल पॉइंट्स

2) मोहम्मदरेज़ा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 51 टैकल पॉइंट्स

3) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 50 टैकल पॉइंट्स

4) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 47 टैकल पॉइंट्स

5) सुमित सांगवान (यूपी योद्धाज) - 47 टैकल पॉइंट्स

6) राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) - 47 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications