Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन के खिलाफ यू मुम्बा की जबरदस्त जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

प्रो कबड्डी लीग अंक तालिका अपडेट
प्रो कबड्डी लीग अंक तालिका अपडेट

PKL 2024 Updated Points Table : प्रो कबड्डी लीग में पुणे लेग का आगाज हो गया है। हालांकि होम टीम पुनेरी पलटन को घरेलू फैंस के सामने पहले ही दिन बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। उन्हें यू मुम्बा ने बुरी तरह हरा दिया। वहीं गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला रोमांचक तरीके से टाई रहा।

Ad

इन मैचों के बाद अंक तालिका में बदलाव हुआ है। यू मुम्बा की टीम इस जबरदस्त जीत के बाद अब अंक तालिका में तीसरे पायदान पर आ गई है। जबकि पुनेरी पलटन छठे पायदान पर है। गुजरात जायंट्स को जरुर एक स्थान का फायदा हुआ है और वो 10वें नंबर पर आ गए हैं। आईए जानते हैं 90वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है।

Ad

Pro Kabaddi League 2024 पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1) हरियाणा स्टीलर्स - 15 मैचों के बाद 61 अंक

2) पटना पाइरेट्स - 15 मैचों के बाद 52 अंक

3) यू मुम्बा - 15 मैचों के बाद 51 अंक

4) दबंग दिल्ली केसी - 15 मैचों के बाद 48 अंक

5) तेलुगु टाइटंस - 15 मैचों के बाद 48 अंक

6) पुनेरी पलटन - 16 मैचों के बाद 47 अंक

7) जयपुर पिंक पैंथर्स - 15 मैचों के बाद 46 अंक

8) यूपी योद्धाज - 14 मैचों के बाद 43 अंक

9) तमिल थलाइवाज - 14 मैचों के बाद 33 अंक

10) गुजरात जायंट्स - 15 मैचों के बाद 29 अंक

11) बंगाल वॉरियर्स - 14 मैचों के बाद 26 अंक

12) बेंगलुरु बुल्स - 16 मैचों के बाद 19 अंक

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स कौन हैं?

1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 194 रेड पॉइंट्स

2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 164 रेड पॉइंट्स

3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 162 रेड पॉइंट्स

4) अजीत चौहान (यू मुम्बा) - 126 रेड पॉइंट्स

5) अयान (पटना पाइरेट्स) - 121 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स कौन हैं?

1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 59 टैकल पॉइंट्स

2) मोहम्मदरेज़ा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 51 टैकल पॉइंट्स

3) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 51 टैकल पॉइंट्स

4) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 47 टैकल पॉइंट्स

4) सुमित सांगवान (यूपी योद्धाज) - 47 टैकल पॉइंट्स

4) राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) - 47 टैकल पॉइंट्स

4).अंकित जगलान (पटना पाइरेट्स) - 47 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications