PKL 11 Updated Points Table: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में गुरुवार 21 नवंबर को कुल मिलाकर दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने बंगाल वारियर्स को रोमांचक मैच में हरा दिया, जबकि बेंगलुरू बुल्स को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।इन दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है। अंक तालिका में कुछ देर के लिए तेलुगु टाइटंस पहले नंबर पर आ गई थी। हालांकि हरियाणा स्टीलर्स की जीत के बाद उन्हें दूसरे पायदान पर जाना पड़ा। अब हरियाणा की टीम पहले और टाइटंस दूसरे नंबर पर है। जबकि बंगाल वारियर्स की टीम 10वें पायदान पर खिसकर गई है। आइए जानते हैं इन मैचों के बाद अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है।Pro Kabaddi League 2024 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:1) हरियाणा स्टीलर्स - 12 मैचों के बाद 46 पॉइंट्स2) तेलुगु टाइटंस - 12 मैचों के बाद 42 पॉइंट्स3) यू मुम्बा - 12 मैचों के बाद 40 पॉइंट्स4) पटना पाइरेट्स - 11 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स5) पुनेरी पलटन - 11 मैचों के बाद 37 पॉइंट्स6) जयपुर पिंक पैंथर्स - 10 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स7) दबंग दिल्ली केसी - 12 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स8) तमिल थलाइवाज - 11 मैचों के बाद 28 पॉइंट्स9) यूपी योद्धाज - 10 मैचों के बाद 28 पॉइंट्स10) बंगाल वॉरियर्स - 11 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स11) गुजरात जायंट्स - 11 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स12) बेंगलुरु बुल्स - 13 मैचों के बाद 15 पॉइंट्सPro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स1) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 139 रेड पॉइंट्स2) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 131 रेड पॉइंट्स3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 108 रेड पॉइंट्स4) अजीत (यू मुम्बा) - 101 रेड पॉइंट्स5) नितिन धनकड़ (बंगाल वारियर्स) - 93 रेड पॉइंट्सPro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 47 टैकल पॉइंट्स2) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 43 टैकल पॉइंट्स3) मोहम्मदरेजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 42 टैकल पॉइंट्स4) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 37 टैकल पॉइंट्स5) राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) - 36 टैकल पॉइंट्स