GUJ vs JAI Dream11 Prediction : प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन का 101वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाना है। गुजरात जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रोमांचक जीत मिली थी और इसी वजह से उनका हौसला थोड़ा बढ़ा होगा। वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम भी लगातार प्लेऑफ में जाने के लिए जद्दोजहद कर रही है।गुजरात जायंट्स के लिए उनके दोनों रेडर्स राकेश और गुमान सिंह ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी वजह से टीम को जीत मिली थी। टीम चाहेगी कि एक बार फिर ये खिलाड़ी उसी तरह का खेल दिखाएं। जब दोनों रेडर्स साथ में चलते हैं तो फिर गुजरात की टीम काफी अलग नजर आती है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ दिक्कत यह है कि उनका रेडिंग डिपार्टमेंट सिर्फ अर्जुन देशवाल पर ही ज्यादा निर्भर है। इसी वजह से जिस मैच में वो फ्लॉप होते हैं टीम भी मुकाबला हार जाती है। ऐसे में उन्हें अपनी इस कमजोरी को दूर करना होगा। आइए जानते हैं इस मैच की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम क्या हो सकती है।GUJ vs JAI के बीच Pro Kabaddi League 2024 के 103वें मैच के लिए संभावित प्लेइंग 7गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवनप्रतीक दहिया (रेडर), राकेश (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), जितेंद्र यादव (ऑलराउंडर), नीरज कुमार (राइट कवर), मोहित (राइट कवर) और सोमबीर (डिफेंडर)।जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवनअर्जुन देशवाल (रेडर), श्रीकांत जाधव (रेडर), नीरज नरवाल (रेडर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर), सुरजीत सिंह (राइट कवर) और लकी शर्मा (राइट कॉर्नर)।GUJ vs JAI के बीच Pro Kabaddi 2024 के 103वें मैच के लिए Dream11 Fantasy SuggestionFantasy Suggestions #1: अर्जुन देशवाल (रेडर), राकेश (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर), मोहित (राइट कवर) और जितेंद्र यादव (ऑलराउंडर)।कप्तान: अर्जुन देशवाल उपकप्तान: गुमान सिंहFantasy Suggestions #2: प्रतीक दहिया (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), अर्जुन देशवाल (रेडर), सुरजीत सिंह (राइट कवर), लकी शर्मा (राइट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर) और सोमबीर (डिफेंडर)।कप्तान:गुमान सिंह उपकप्तान: रेज़ा मीरबघेरी।