Pro Kabaddi League - PKL 8 में इस हफ्ते होने वाले सभी मैचों की लिस्ट (9 जनवरी-15 जनवरी 2022)

PKL 8 में यह हफ्ते कई टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है (Photo: Pro Kabaddi League)
PKL 8 में यह हफ्ते कई टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के इस हफ्ते का अंत काफी धमाकेदार अंदाज में हुआ। पीकेएल (PKL 8) में 8 जनवरी को तीन मुकाबले खेले गए थे। दबंग दिल्ली, यू मुंबा और पटना पाइरेट्स ने जबरदस्त तरीके से अपने मैच जीते। 8 जनवरी 2022 तक हुए मैचों के बाद अंक तालिका में दबंग दिल्ली की टीम 31 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इसके अलावा तेलुगु टाइटंस की टीम 10 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर है।

Ad

PKL 8 में इस हफ्ते भी कई शानदार मुकाबले होने वाले हैं। 9 से 15 जनवरी तक इस हफ्ते PKL में 15 मुकाबले होने वाले हैं। इसमें 9 से 14 जनवरी 2022 तक हर दिन 2-2 मुकाबले खेले जाएंगे, तो 15 जनवरी को तीन मुकाबले होंगे। एक तरफ दबंग दिल्ली, पटना पाइरेट्स, बेंगलुरु बुल्स जैसी टीमों की नजर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होगी। दूसरी तरफ यूपी योद्धा, पुनेरी पलटन, गुजरात जायंट्स जैसी टीमों की नजर महत्वपूर्ण जीत हासिल करने पर होगी।

आइए नजर डालते हैं PKL 8 में इस हफ्ते कौन से मुकाबले होने वाले हैं?

9 जनवरी, 2022

#) पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स - शाम 7:30 बजे

#) बेंगलुरु बुल्स vs यूपी योद्धा - रात 8:30 बजे


10 जनवरी, 2022

#) तमिल थलाइवाज vs हरियाणा स्टीलर्स - शाम 7:30 बजे

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली - रात 8:30 बजे


11 जनवरी, 2022

#) पटना पाइरेट्स vs यू मुंबा - शाम 7:30 बजे

#) तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स - रात 8:30 बजे


12 जनवरी, 2022

#) हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा - शाम 7:30 बजे

#) दबंग दिल्ली vs बेंगलुरु बुल्स - रात 8:30 बजे


13 जनवरी, 2022

#) बंगाल वॉरियर्स vs तमिल थलाइवाज - शाम 7:30 बजे

#) यू मुंबा vs पुनेरी पलटन - रात 8:30 बजे


14 जनवरी, 2022

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs पटना पाइरेट्स - शाम 7:30 बजे

#) गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरु बुल्स - रात 8:30 बजे


15 जनवरी, 2022

#) हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली - शाम 7:30 बजे

#) यूपी योद्धा vs तेलुगु टाइटंस - रात 8:30 बजे

#) यू मुंबा vs बंगाल वॉरियर्स - रात 9:30 बजे

(नोट - PKL 8 के सभी मुकाबले बेंगलुरु के शेरटन ग्रांड वाइटफील्ड होटल और कंवेंशन सेंटर में खेले जा रहे हैं।)

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications