Pro Kabaddi League में Pawan Sehrawat ने रचा इतिहास, बहुत बड़ा कारनामा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी

Pro Kabaddi League
Pro Kabaddi League में पवन सेहरावत ने पूरे किए 1000 रेड पॉइंट्स (Photo: PKL)

Pro Kabaddi League: तेलुगु टाइटंस (Telugu Titans) के कप्तान पवन सेहरावत (Pawan Sehrawat) ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 8वें मैच में इतिहास रच दिया है। वो PKL इतिहास में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। High-Flyer ने इस बड़े कारनामे को अपने 107वें मैच में पूरा किया।

Ad

इस मैच से पहले पवन सेहरावत के Pro Kabaddi League में 997 रेड पॉइंट्स थे। पटना पाइरेट्स के खिलाफ पहले हाफ के चौथे मिनट में पवन ने मल्टी पॉइंट्स रेड करते हुए अपने करियर के 1000 पॉइंट्स पूरे किए। इस मैच में पवन ने कुल मिलाकर 11 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे।

Ad

Pro Kabaddi League में पवन सीजन 3 से खेल रहे हैं। वो अपने करियर में तेलुगु टाइटंस के अलावा बेंगलुरु बुल्स, गुजरात जायंट्स और तमिल थलाइवाज के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि, उन्होंने अपना नाम सीजन 6 में बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए बनाया था। उनके जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत बुल्स को पहली बार चैंपियन भी बनाया था। आपको बता दें कि पवन के PKL करियर में 107 मैचों के बाद 1008 रेड पॉइंट्स हैं। इस बीच वो 51 सुपर 10 लगा चुके हैं और उन्होंने 30 सुपर रेड भी लगाई हैं।

Pawan Sehrawat के अलावा Pro Kabaddi League में कौन-कौन से खिलाड़ियों ने स्कोर किए हैं 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट्स?

PKL इतिहास में अभी तक 5 खिलाड़ियों ने 1000 से ऊपर रेड पॉइंट्स स्कोर किए हैं। पवन सेहरावत के अलावा परदीप नरवाल (1580), मनिंदर सिंह (1241), राहुल चौधरी (1041) और दीपक निवास हूडा (1020) ने Pro Kabaddi League में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट्स स्कोर किए हैं।

Ad

इसके अलावा इस सीजन दो खिलाड़ी और ऐसे हैं जिनके पास 1000 रेड पॉइंट्स को पूरा करने का सुनहरा मौका है। दबंग दिल्ली केसी के कप्तान नवीन कुमार और पटना पाइरेट्स के मुख्य रेडर सचिन तंवर इसी सीजन में यह कारनामा कर सकते हैं। नवीन के 948 रेड पॉइंट्स हैं और उन्हें इस क्लब में शामिल होने के लिए 52 पॉइंट्स की जरूरत है।

निश्चित तौर पर वो आने वाले 4-5 मैचों में ही इस कारनामे को पूरा कर सकते हैं। दूसरी तरफ सचिन तंवर के इस समय 795 रेड पॉइंट्स हैं और उन्हें 1000 रेड पॉइंट्स के क्लब में शामिल होने के लिए 205 रेड पॉइंट्स हासिल करने हैं। पटना ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है और उन्हें कम से कम 21 मैच खेलने ही हैं। इसी वजह से उनके पास भी यह कारनामा करने का अच्छा मौका है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications