PKL 2022 का पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL
PKL 2022 में दबंग दिल्ली हैं पहले स्थान पर (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 9वें सीजन (PKL 2022) में अभी तक 41 मैच खेले जा चुके हैं। PKL के मौजूदा सीजन के तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अभी तक ज्यादातर टीमों ने 7-7 मुकाबले खेल लिए हैं। अंक तालिका में गत विजेता दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) इस समय सबसे पहले स्थान पर हैं।

Ad

तेलुगु टाइटंस अभी भी आखिरी स्थान पर हैं और तीन हफ्तों के बाद वो सिर्फ एक मैच ही जीत पाए हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अभी दबंग दिल्ली केसी के कप्तान नवीन कुमार के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स बंगाल वॉरियर्स के गिरीश मारुती एर्नाक के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- दबंग दिल्ली केसी (7 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

2- जयपुर पिंक पैंथर्स (6 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

3- बेंगलुरु बुल्स (7 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

4- पुनेरी पलटन (7 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

5- बंगाल वॉरियर्स (7 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

6- यू मुंबा (7 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

7- गुजरात जायंट्स (7 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

8- हरियाणा स्टीलर्स (7 मैचों के बाद 18 पॉइंट्स)

9- यूपी योद्धाज (6 मैचों के बाद 18 पॉइंट्स)

10- पटना पाइरेट्स (7 मैचों के बाद 13 पॉइंट्स)

11- तमिल थलाइवाज (6 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (7 मैचों के बाद 7 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 7 मैचों के बाद 91 रेड पॉइंट्स

2- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 7 मैचों के बाद 90 पॉइंट्स

3- भरत (बेंगलुरु बुल्स)- 7 मैचों के बाद 72 रेड पॉइंट्स

4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 7 मैचों के बाद 72 रेड पॉइंट्स

5- असलम इनामदार (पुनेरी पलटन) - 7 मैचों के बाद 68 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 7 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

2- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 7 मैचों के बाद 25 टैकल पॉइंट्स

3- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 7 मैचों के बाद 23 टैकल पॉइंट्स

4- कृष्णा (दबंग दिल्ली केसी) - 7 मैचों के बाद 23 टैकल पॉइंट्स

5- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 7 मैचों के बाद 22 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications