PKL 1 Captains where are they now: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) आयोजन को 10 साल पूरे हो चुके हैं और अब PKL 11 के मैचों की तारीख भी नजदीक आ गई है। इस दौरान 10 सालों के अपने इतिहास में Pro Kabaddi League ने अपार सफलता हासिल की है। बता दें कि, PKL की शुरुआत 2014 में कुल 8 टीमों (बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली केसी, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुनेरी पलटन, यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस) के साथ की गई थी। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले सीजन में कप्तानी की थी और इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि वो कप्तान आज कहां और क्या कर रहे हैं। Pro Kabaddi League के पहले सीजन में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी आज कहां हैं?1. नीलेश शिंदे (बंगाल वॉरियर्स)Pro Kabaddi League के पहले सीजन में नीलेश शिंदे को बंगाल वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया था। इस दौरान टीम ने 7वां स्थान हासिल किया था और वो आखिरी बार सीजन 5 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। शिंदे PKL के छठे सीजन के ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अंतिम समय पर उनका नाम वापस ले लिया गया था। वो लीग से पूरी तरह दूर हैं। 2. मनजीत छिल्लर (बेंगलुरु बुल्स)PKL के पहले सीजन में मनजीत छिल्लर की कप्तानी में बेंगलुरु बुल्स सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। मनजीत छिल्लर को आखिरी बार PKL 9 में तेलुगु टाइटंस के सहायक कोच की भूमिका में देखा गया था। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें पद से हटा दिया था और अब उन्हें आईपीकेएल 2024 (Indian Premier Kabaddi League) का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। View this post on Instagram Instagram Post3. जसमेर सिंह गुलिया (दबंग दिल्ली)जसमेर सिंह गुलिया को Pro Kabaddi League के पहले सीजन में दबंग दिल्ली की कप्तानी की जिम्मा सौंपा गया था। इस दौरान दबंग दिल्ली 14 में से कुल 5 मुकाबले जीतते हुए 6वें स्थान पर रही थी। वो PKL से संन्यास ले चुके हैं और इस समय हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। View this post on Instagram Instagram Post4. नवनीत गौतम (जयपुर पिंक पैंथर्स)PKL के पहले सीजन में बतौर कप्तान नवनीत गौतम ने जयपुर पिंक पैंथर्स को खिताबी जीत दिलाई थी। Pro Kabaddi League सीजन-5 में आखिरी बार मैट पर नजर आए नवनीत गौतम को 2019 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद से उन्हें PKL में नहीं देखा गया है। 5. राकेश कुमार (पटना पाइरेट्स)Pro Kabaddi League के पहले सीजन में राकेश कुमार की कप्तानी में पटना पाइरेट्स ने सेमीफाइनल का सफर तय किया था। इस दौरान पटना पाइरेट्स ने 14 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। राकेश कुमार को बाद में हरियाणा स्टीलर्स का हेड कोच नियुक्त किया था, लेकिन PKL 9 से पहले मैनेजमेंट ने उनके इस पद से हटा दिया था। वर्तमान में उनके सोशल मीडिया के मुताबिक वह लोकल कबड्डी टूर्नामेंट में देखे जा सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post6. वजीर सिंह (पुनेरी पलटन)वजीर सिंह की कप्तानी में पुनेरी पलटन ने Pro Kabaddi League के पहले सीजन में 8वां स्थान हासिल किया था। इस दौरान टीम महज 2 मुकाबले जीतने में ही सफल रही थी। आखिरी बार PKL 6 में हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा रहे वजीर सिंह की वर्तमान स्थिति को लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।7. अनूप कुमार (यू मुम्बा)PKL के पहले सीजन में फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही यू मुम्बा टीम की कप्तानी भारत के पूर्व कप्तान अनूप कुमार को सौंपी गई थी। हालांकि, इस दौरान टीम को फाइनल मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। PKL 7 और 8 में पुनेरी पलटन टीम के हेड कोच की भूमिका निभाने के बाद अब हालिया तौर पर अनूप कुमार फ्यूचर फाइटर कबड्डी एकेडमी में युवा खिलाड़ियों को कबड्डी की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं। उनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियोंं में की जाती है। View this post on Instagram Instagram Post8. राजगुरू सुब्रमण्यम (तेलुगु टाइटंस)PKL के पहले सीजन में राजगुरु सुब्रमण्यम को तेलुगु टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया था। इस दौरान तेलुगु टाइटंस अंकतालिका में 5वें स्थान पर रही थी। राजगुरु को आखिरी बार PKL 8 में यू मुम्बा के हेड कोच की भूमिका में देखा गया था। इसके बाद इन्हें कई खेल आयोजनों और इंटरव्यू में भी देखा गया है।