Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में 100 या उससे अधिक पॉइंट्स लेने वाले रेडर्स की लिस्ट

Neeraj
PKL 11 में 100 या उससे अधिक पॉइंट्स लेने वाले रेडर्स  (photo credit- X/@UpYoddhas/@PatnaPirates)
PKL 11 में 100 या उससे अधिक पॉइंट्स लेने वाले रेडर्स (photo credit- X/@UpYoddhas/@PatnaPirates)

PKL 11 complete list of raiders with 100 or more points: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 11वां सीजन स्टार खिलाड़ियों के लिए काफी निराशाजनक रहा, लेकिन कई नए खिलाड़ियों ने अपना लोहा बनवाया। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में हरियाणा स्टीलर्स की टीम 11वें सीजन की चैंपियन बनी। लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची हरियाणा ने आखिरकार खिताब पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल कर ही ली। हरियाणा के लिए दो रेडर्स ने मिलकर 300 से अधिक रेड पॉइंट्स अपने नाम किए, लेकिन इस सीजन एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिसने अकेले ही 300 से अधिक रेट पॉइंट्स हासिल किए थे। हालांकि, इसके बावजूद वह अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए।

Ad

इस सीजन में कई स्टार खिलाड़ी ऐसे रहे जो 150 रेड पॉइंट्स तक भी नहीं पहुंच सके। लीग इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल ने इस सीजन लीग में अपने 1800 रेड पॉइंट्स पूरे किए, लेकिन फिर भी उनके लिए सीजन काफी शर्मनाक रहा। बंगाल के पूर्व कप्तान मनिंदर सिंह भी इसी सीजन एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रहे। मनिंदर इस लीग में 1500 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले केवल दूसरे रेडर बने। हालांकि, उनके लिए भी सीजन शर्मनाक रहा। नवीन कुमार जैसे स्टार के लिए सीजन भूलने लायक रहा। चोट के कारण कई मैच मिस करने वाले नवीन 100 रेड पॉइंट्स भी नहीं पूरे कर पाए।

Ad

आइए जानते हैं इस सीजन 100 या उससे अधिक रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले सभी रेडर्स के बारे में।

Pro Kabaddi League 11 में 100 या उससे अधिक पॉइंट्स हासिल करने वाले रेडर्स

देवांक- 301 पॉइंट्स (पटना पाइरेट्स)

आशू मलिक- 262 पॉइंट्स (दबंग दिल्ली)

अर्जुन देशवाल- 227 पॉइंट्स (जयपुर पिंक पैंथर्स)

अजीत चौहान- 185 पॉइंट्स (यू मुंबा)

अयान- 184 पॉइंट्स (पटना पाइरेट्स)

विजय मलिक- 172 पॉइंट्स (तेलुगू टाइटंस)

विनय- 164 पॉइंट्स (हरियाणा स्टीलर्स)

गुमान सिंह- 159 पॉइंट्स (गुजरात जॉयंट्स)

शिवम पटारे- 158 पॉइंट्स (हरियाणा स्टीलर्स)

भवानी राजपूत- 151 पॉइंट्स (यूपी योद्धाज)

गगन गौड़ा- 145 पॉइंट्स (यूपी योद्धाज)

पवन सेहरावत- 129 पॉइंट्स (तेलुगू टाइटंस)

आशीष नरवाल- 120 पॉइंट्स (तेलुगू टाइटंस)

नितिन धनखड़- 118 पॉइंट्स (बंगाल वॉरियर्स)

परदीप नरवाल- 111 पॉइंट्स (बेंगलुरु बुल्स)

पंकज मोहिते- 110 पॉइंट्स (पुनेरी पलटन)

मोईन शफागी- 103 पॉइंट्स (तमिल थलाइवाज)

भरत हूडा- 102 पॉइंट्स (यूपी योद्धाज)

मनिंदर सिंह- 100 पॉइंट्स (बंगाल वॉरियर्स)

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications