Pro Kabaddi League Season 5 All Team Captains Where are they Now: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 5वें सीजन में पटना पाइरेट्स ने लगातार तीसरी बार खिताबी जीत हासिल करते हुए इतिहास रचा था। फाइनल मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने गुजरात जायंट्स को करारी शिकस्त दी थी। बता दें कि, Pro Kabaddi League के 5वें सीजन में पहली बार टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 की गई थी, जिसके तहत यूपी योद्धाज, गुजरात जायंट्स, तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स को लीग में शामिल किया गया था। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं PKL 5 में सभी टीमों की कप्तानी करने खिलाड़ी आज कहां हैं। Pro Kabaddi League सीजन 5 में कप्तानी करने वाले सभी खिलाड़ी आज कहां हैं?यू मुम्बा - अनूप कुमारदिग्गज रेडर अनूप कुमार PKL 5 में आखिरी बार यू मुम्बा की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने 2018 में संन्यास ले लिया था और मौजूदा समय में वो "फ्यूचर फाइटर कबड्डी एकेडमी" में युवा खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postपुनेरी पलटन - दीपक निवास हूडाPKL 5 में पुनेरी पलटन के कप्तान रहे ऑलराउंडर दीपक निवास हूडा को आखिरी बार 9वें सीजन में बंगाल वॉरियर्स की ओर से खेलते देखा गया था। मौजूदा समय में वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है। View this post on Instagram Instagram Postबंगाल वॉरियर्स - सुरजीत सिंहPro Kabaddi League के 5वें सीजन में बंगाल वॉरियर्स की कप्तानी करते नजर आए दिग्गज डिफेंडर सुरजीत सिंह PKL 11 में जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।जयपुर पिंक पैंथर्स - मंजीत छिल्लरPKL 5 में जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी करने वाले मंजीत छिल्लर को हालिया तौर पर आईपीकेएल (इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग) के लॉन्च समारोह में देखा गया है। उन्हें इस टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। View this post on Instagram Instagram Postदबंग दिल्ली केसी - मेराज शेख़ईरानी खिलाड़ी मेराज शेख़ को लीग में आखिरी बार PKL 7 में दबंग दिल्ली केसी टीम के लिए खेलते देखा गया था। हालांकि, उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर कोई भी अपडेट उपलब्ध नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर उनसे वापसी के बारे में सवाल करते रहते हैं।हरियाणा स्टीलर्स - सुरेंदर नाडालेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर सुरेंदर नाडा PKL 5 में हरियाणा स्टीलर्स की कप्तानी करने के अलावा PKL 9 में आखिरी बार बंगाल वॉरियर्स जर्सी में मैट पर देखे गए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार PKL 10 और PKL 11 ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।यूपी योद्धाज - नितिन तोमरPKL 5 में पहली बार लीग का हिस्सा बनने वाली यूपी योद्धाज की कप्तानी नितिन तोमर ने की थी। वो इस समय लीग का हिस्सा नहीं हैं और टीमें दिग्गज खिलाड़ी को शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। पटना पाइरेट्स - परदीप नरवालPro Kabaddi League के 5वें सीजन में पटना पाइरेट्स की कप्तानी परदीप नरवाल ने की थी और टीम को चैंपियन बनाया था। PKL 11 में वो बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।तेलुगु टाइटंस - राहुल चौधरीPKL 5 में राहुल चौधरी तेलुगु टाइटंस की कप्तानी करते नजर आए थे। वो PKL 11 ऑक्शन का हिस्सा बने थे, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इसके बाद उन्हें लीग से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया है।बेंगलुरु बुल्स - रोहित कुमारPKL 9 में आखिरी बार बतौर खिलाड़ी गुजरात जायंट्स जर्सी में नजर आए रोहित कुमार PKL 5 में बेंगलुरु बुल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे। अब PKL 11 में वापसी करने जा रहे हैं। पुनेरी पलटन ने रोहित कुमार को अपने नए सहायक कोच के रूप में शामिल किया है। View this post on Instagram Instagram Postगुजरात जायंट्स - सुकेश हेगड़ेPKL 5 में रेडर सुकेश हेगड़े गुजरात जायंट्स की कप्तानी करते नजर आए थे। साथ ही उन्हें लीग में आखिरी बार PKL 9 में पटना पाइरेट्स की ओर से खेलते देखा गया था। वहीं, वर्तमान में वह बैंक ऑफ बड़ौदा कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। View this post on Instagram Instagram Postतमिल थलाइवाज - अजय ठाकुरPro Kabaddi League 5 में पहली बार तमिल थलाइवाज की कप्तानी करते नजर आए रेडर अजय ठाकुर इस समय लीग का हिस्सा नहीं है। कबड्डी के अलावा वो बतौर पुलिस अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Post