Pro Kabaddi League 2024 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स, टैकल पॉइंट्स, सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट 

Pro Kabaddi League
पवन कुमार सेहरावत, मोहम्मदरेज़ा शादलू और आशु मलिक (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2024 Top Performers: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 11वां सीजन काफी ज्यादा जबरदस्त रहा और फैंस को धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले। हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार टाइटल जीता। इस सीजन के टॉप परफॉर्मर्स की बात की जाए तो पटना पाइरेट्स के देवांक दलाल ने सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स लिए और हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरेज़ा शादलू ने सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स लिए।

Ad

दबंग दिल्ली केसी के आशु मलिक और पटना पाइरेट्स के देवांक ने सबसे ज्यादा 10 सुपर 10 लगाए और तमिल थलाइवाज के लेफ्ट कॉर्नर नितेश कुमार ने सबसे ज्यादा हाई 5 लगाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि परदीप नरवाल, नवीन कुमार, मनिंदर सिंह, फज़ल अत्राचली, सुनील कुमार, नितेश कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट में शामिल नहीं थे। इस आर्टिकल में हम आपको PKL 2024 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स, टैकल पॉइंट्स, सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाल खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स

1) देवांक दलाल (पटना पाइरेट्स) - 301 रेड पॉइंट्स

2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 262 रेड पॉइंट्स

3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 227 रेड पॉइंट्स

4) अजीत चौहान (यू मुम्बा) - 185 रेड पॉइंट्स

5) अयान (पटना पाइरेट्स) - 184 रेड पॉइंट्स

Ad

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स

1) मोहम्मदरेज़ा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 82 टैकल पॉइंट्स

2) अंकित जागलान (पटना पाइरेट्स) - 79 टैकल पॉइंट्स

3) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 77 टैकल पॉइंट्स

4) योगेश दहिया (दबंग दिल्ली केसी) - 75 टैकल पॉइंट्स

5) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 74 टैकल पॉइंट्स

Ad

Pro Kabaddi League 2024 में किस खिलाड़ी ने लगाए सबसे ज्यादा सुपर 10?

1) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 18 सुपर 10

1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 18 सुपर 10

3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 10 सुपर 10

4) अजीत चौहान (यू मुम्बा) - 9 सुपर 10

5) पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 8 सुपर 10

Pro Kabaddi League 2024 में सबसे ज्यादा हाई 5 किन डिफेंडर्स ने लगाए?

1) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 8 हाई 5

2) हितेश (यूपी योद्धाज) - 7 हाई 5

3) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 6 हाई 5

4) अमन (पुनेरी पलटन) - 5 हाई 5

5) जितेंदर यादव (गुजरात जायंंट्स) - 5 हाई

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications