Pro Kabaddi League: 80वें मैच के बाद सबसे ज्यादा सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी 

Pro Kabaddi League
बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह (Photo: Pro Kabaddi League)

Most Super 10 & High 5 PKL 2024: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन के 80 मैच हो चुके हैं। 27 नवंबर को हरियाणा स्टीलर्स ने गत विजेता पुनेरी पलटन का सामना किया और उन्हें हराते हुए एकतरफा जीत (38-28) दर्ज की। इसके अलावा बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला, जिसमें अंत में जीत जायंट्स (39-37) की हुई।

Ad
Ad

इन दोनों मैचों में कुल मिलाकर 4 खिलाड़ियों ने सुपर 10 और सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने हाई 5 लगाया। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे (12 रेड पॉइंट्स), पुनेरी पलटन की तरफ से कप्तान पंकज मोहिते (11 रेड पॉइंट्स), बंगाल वॉरियर्स की तरफ से दिग्गज मनिंदर सिंह (11 रेड पॉइंट्स) और गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान गुमान सिंह (12 रेड पॉइंट्स) ने सुपर 10 लगाया।

इसके अलावा बंगाल वॉरियर्स के नितेश कुमार (6 टैकल पॉइंट्स) ने हाई 5 लगाया। Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में सबसे ज्यादा सुपर 10 दबंग दिल्ली केसी के कप्तान आशु मलिक और सबसे ज्यादा हाई 5 बेंगलुरु बुल्स के उपकप्तान नितिन रावल ने लगाए हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सबसे ज्यादा सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

Pro Kabaddi League 2024 में किन 5 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा सुपर 10?

1) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 14 मैचों के बाद 12 सुपर 10

2) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 13 मैचों में 9 सुपर 10

3) नितिन कुमार (बंगाल वॉरियर्स) - 13 मैचों में 6 सुपर 10

3) पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 9 मैचों के बाद 6 सुपर 10

3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 13 मैचों के बाद 6 सुपर 10

Ad

Pro Kabaddi League 2024 में कौन से 5 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा हाई 5?

1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 14 मैचों के बाद 4 हाई 5

1) योगेश दहिया (दबंग दिल्ली केसी) - 13 मैचोंं के बाद 4 हाई 5

1) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 13 मैचों के बाद 4 हाई 5

1) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 14 मैचों के बाद 4 हाई 5

1) हितेश (यूपी योद्धाज) - 13 मैचों के बाद 4 हाई 5

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications