परदीप नरवाल के PKL 8 में फ्लॉप प्रदर्शन को लेकर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

परदीप नरवाल ने PKL 8 में अभी तक काफी ज्यादा निराश किया है (Photo: Pro Kabaddi League)
परदीप नरवाल ने PKL 8 में अभी तक काफी ज्यादा निराश किया है (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के 8वें सीजन में डुबकी किंग परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) से काफी ज्यादा उम्मीद थी। हालांकि अभी तक खेले गए तीन मुकाबलों में उन्होंने काफी ज्यादा निराश किया है। तीन मैचों के बाद परदीप नरवाल के PKL 8 में 48 रेड में सिर्फ 23 रेड पॉइंट्स हैं। इस बीच वो 18 बार आउट भी हुए हैं।

Ad

बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में परदीप नरवाल ने 16 रेड में 8 पॉइंट्स लिए और वो 5 बार आउट हुए। पटना पाइरेट्स के खिलाफ उन्होंने सुपर 10 जरूर लगाया, लेकिन मैच में उनके 20 रेड में 12 पॉइंट थे और 8 बार वो आउट हुए। जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ वो 12 रेड में 3 पॉइंट ही हासिल कर पाए और इस बीच वो 5 बार आउट हुए।

जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ परदीप नरवाल के खराब प्रदर्शन के कारण ही यूपी योद्धा को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। परदीप नरवाल के खराब प्रदर्शन को लेकर ट्विटर पर भी फैंस की नाराजगी देखने को मिली है।

PKL 8 में परदीप नरवाल के खराब प्रदर्शन को लेकर फैंस की क्या प्रतिक्रिया है:

(सॉरी, लेकिन परदीप नरवाल को अब बेंच कर दिया जाना चाहिए। उनका फुटवर्क काफी स्लो है। वो रुकते हैं और लेफ्ट साइड में रेड करते हुए काफी लो ड्रॉप कर जाते हैं, जिसके कारण वो टैकल हो जाते हैं। इसके साथ ही वो बोनस पॉइंट भी नहीं लेते हैं।)

Ad

(राहुल चौधरी शुरुआत में सबसे बड़े फेस बनकर आए थे, लेकिन दो सीजन के बाद टीमों ने उन्हें पढ़ना शुरू कर दिया और उनकी फॉर्म में गिरावट आनी शुरू हुई। वो दोबारा फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। परदीप नरवाल भी इसी फेज से गुजर रहे हैं और अब टीमों ने उन्हें पढ़ना शुरू कर दिया। हो सकता है अगला नंबर नवीन कुमार का है।)

Ad

(परदीप नरवाल का बहुत ही खराब प्रदर्शन)

Ad

(रोहित तोमर और सुरिंदर गिल के भी परदीप नरवाल से ज्यादा रेड पॉइंट्स थे)

Ad

(परदीप नरवाल शायद खत्म हो चुके हैं)

Ad

(मुझे लगता है कि परदीप नरवाल को बेंच कर देना चाहिए, क्योंकि उनका फुटवर्क इतना अच्छा नहीं है। इसी के साथ डिफेंस में भी काफी सुधार की जरूरत है। हमारे पास बेस्ट कॉर्नर हैं, लेकिन वो क्या कर रहे हैं। इसके अलावा मेरे हिसाब से परदीप नरवाल चोटिल हैं।)

Ad

(परदीप नरवाल का फुटवर्क काफी स्लो नजर आ रहा है)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications