Pro Kabaddi League Winning Captains Where are They Now: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन की शुरुआत में करीब एक महीने का समय शेष है। ऐसे में सभी टीमें जबरदस्त अभ्यास करने में जुटी हुई हैं। इस बीच टीम की कप्तानी को लेकर भी चर्चा जारी है। जाहिर तौर पर टीम की जीत में कप्तान की सबसे अहम भूमिका रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं Pro Kabaddi League के इतिहास में अबतक खिताबी जीत हासिल करने वाले टीमों के कप्तानों के बारे में, कि वर्तमान में वह कहां है। Pro Kabaddi League में विजेता टीमों के कप्तान आज कहां हैं?PKL 1 - नवनीत गौतम (जयपुर पिंक पैंथर्स)Pro Kabaddi League के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुम्बा को शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस दौरान नवनीत गौतम टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। नवनीत को आखिरी बार PKL 5 में लीग का हिस्सा बनते देखा गया था। फिलहाल, उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर कोई भी अपडेट उपलब्ध नहीं है।PKL 2 - अनूप कुमार (यू मुम्बा)PKL इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार अनूप कुमार ने सीजन-2 में कप्तानी करते हुए यू मुम्बा को खिताबी जीत दिलाई थी। अनूप कुमार PKL में पुनेरी पलटन के हेड कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वो "फ्यूचर फाइटर कबड्डी एकेडमी" में युवा खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram PostPKL 3 - मनप्रीत सिंह (पटना पाइरेट्स)Pro Kabaddi League के तीसरे सीजन में पटना पाइरेट्स को खिताबी जीत दिलाने वाले कप्तान मनप्रीत सिंह वर्तमान में हरियाणा स्टीलर्स के हेड कोच हैं। मनप्रीत इससे पहले गुजरात जायंट्स के कोच भी रह चुके हैं।PKL 4 - धर्मराज चेरलाथन (पटना पाइरेट्स)PKL 4 में पटना पाइरेट्स को खिताबी जीत दिलाने में कप्तान धर्मराज चेरलाथन ने अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान में धर्मराज चेरलाथन तमिल थलाइवाज टीम से बतौर स्ट्रैटिजी कोच जुड़े हैं। View this post on Instagram Instagram PostPKL 5 - परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स)PKL के 5वें सीजन में लगातार तीसरी पटना पाइरेट्स को खिताबी जीत दिलाने वाले कप्तान परदीप नरवाल PKL 11 में बेंगलुरु बुल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। Pro Kabaddi League सीजन 5 में परदीप नरवाल ने सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। View this post on Instagram Instagram PostPKL 6 - रोहित कुमार (बेंगलुरु बुल्स)PKL 6 में कप्तान रोहित कुमार के नेतृत्व में बेंगलुरु बुल्स पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही थी। रोहित कुमार आखिरी बार PKL 9 में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते नजर आए थे और इसके बाद से उन्हें दोबारा मैट पर नहीं देखा गया है।PKL 7 - मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स)मनिंदर सिंह की कप्तानी में बंगाल वॉरियर्स Pro Kabaddi League के 7वें सीजन का खिताब जीतने में सफल रही थी। PKL 11 ऑक्शन में बंगाल वॉरियर्स ने एक बार फिर मनिंदर सिंह पर FBM कार्ड इस्तेमाल किया और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। View this post on Instagram Instagram PostPKL 8 - जोगिंदर नरवाल (दबंग दिल्ली केसी)PKL सीजन-8 में बतौर कप्तान दबंग दिल्ली केसी को खिताबी जीत दिलाने वाले जोगिंदर नरवाल वर्तमान में PKL 11 के लिए बतौर हेड कोच दबंग दिल्ली केसी से जुड़े हैं। ऐसे में फैंस के लिए उन्हें इस नई भूमिका में देखना काफी रोमांचक होगा। View this post on Instagram Instagram PostPKL 9 - सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)सुनील कुमार ने PKL 9 में बतौर कप्तान जयपुर पिंक पैंथर्स को उनकी दूसरी खिताबी जीत दिलाई थी। हालांकि, अब PKL 11 ऑक्शन में उन्हें यू मुम्बा टीम ने खरीदा है, जिसके चलते वह आगामी सीजन में नई टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।PKL 10 - असलम ईनामदार (पुनेरी पलटन)बीते PKL 10 में असलम ईनामदार की कप्तानी में पुनेरी पलटन पहली बार खिताब जीतने में सफल रही थी। असलम को पुणे ने PKL 11 के लिए रिटेन किया था और ऐसे में एक बार फिर वो अपनी पुरानी टीम के लिए ही खेलते हुए दिखाई देंगे।