Pro Kabaddi League : सबसे महंगे खिलाड़ी का ऐतिहासिक कारनामा, दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

सचिन तंवर का बड़ा कारनामा (Photo Credit - @tamilthalaivas)
सचिन तंवर का बड़ा कारनामा (Photo Credit - @tamilthalaivas)

Sachin Tanwar Completes 1000 Raid Points : प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के दौरान तमिल थलाइवाज के दिग्गज रेडर सचिन तंवर ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने पीकेएल में अपने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं। सचिन तंवर ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही 9 पॉइंट्स लिए, उनके पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे हो गए। इसके साथ ही सचिन तंवर अब परदीप नरवाल समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। मंगलवार को हुए मैच में अर्जुन देशवाल ने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए थे और अब सचिन तंवर ने यह कारनामा कर दिखाया है।

Ad

सचिन तंवर ने अपने 135वें मैच में पूरे किए 1000 रेड पॉइंट्स

सचिन तंवर ने अपने पीकेएल करियर में अभी तक कुल मिलाकर 135 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए हैं। अब वो पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कई सारे दिग्गज प्लेयर ऐसे हैं, जिन्होंने 1000 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। सचिन तंवर को पीकेएल 2024 के ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे दाम में खरीदा गया था। उनसे काफी ज्यादा उम्मीद इस सीजन है। हालांकि उनका प्रदर्शन अभी तक मिला-जुला रहा है लेकिन टूर्नामेंट बीतने के साथ ही वो अपनी लय भी हासिल करते जा रहे हैं।

Ad

अभी तक ये 8 खिलाड़ी ले चुके हैं 1000 रेड पॉइट्स

पीकेएल इतिहास में अभी तक कुल मिलाकर 8 खिलाड़ी 1000 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। परदीप नरवाल के नाम सबसे ज्यादा 1725 रेड पॉइंट्स हैं। वो पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मनिंदर सिंह हैं जिन्होंने अभी तक 148 मैचों में 1465 पॉइंट्स हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर हाई-फ्लायर पवन कुमार सेहरावत हैं, जिन्होंने 132 मैचों में 1254 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। चौथे पायदान पर 'शोमैन' राहुल चौधरी हैं जिन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 1045 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। इसके बाद नवीन कुमार और दीपक हूडा का नंबर आता है।

नवीन कुमार ने अभी तक 95 मैचों में 1029 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। जबकि भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हूडा ने 157 मैचों में 1020 रेड पॉइंट्स लिए थे। इसके बाद सचिन तंवर और अर्जुन देशवाल का नंबर आता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications