Senior National Kabaddi Championship 2020- दूसरे दिन हुए सभी मैचों का राउंड अप, दिग्गज खिलाड़ी हुए फ्लॉप 

नवीन कुमार रेड करते हुए (फोटो साभार- Pro Kabaddi)
नवीन कुमार रेड करते हुए (फोटो साभार- Pro Kabaddi)

जयपूर के पूर्निमा यूनिवर्सिटी में खेले जा रहे 67वें सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन कुल मिलाकर 22 मुकाबले खेले गए। इसमें से तीन मुकाबले कल के भी थे, जोकि नहीं खेले गए थे। दूसरे दिन नवीन कुमार, अजय ठाकुर, परदीप नरवाल, राहुल चौधरी जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने काफी निराश किया। इसके अलावा कई एकतरफा मुकाबले भी देखने को मिले।

Ad

यह भी पढ़ें: Senior National Kabaddi Championship 2020- पहले दिन हुए सभी मैचों का राउंड अप

आइए नजर डालते हैं सभी मुकाबलों के नतीजों पर -

-) तेलंगाना vs चंडीगढ़

ग्रुप एच के मुकाबले मे चंडीगढ़ ने तेलंगाना को रोमांचक मैच में 47-42 से शिकस्त दी। चंडीगढ़ के लिए विजय ने सबसे ज्यादा 21 पॉइंट हासिल किए। इसमें 19 रेड के और 2 टैकल पॉइंट्स शामिल हैं।

-) चंडीगढ़ vs आंध्रा प्रदेश

चंडीगढ़ की टीम ने ग्रुप एच के मुकाबले में आंध्रा प्रदेश की टीम को 51-34 के बड़े अंतर से हराया। विजय ने इस मैच में भी 12 अंक हासिल किए।

-)पंजाब vs असम

ग्रुप बी के मुकाबले में पंजाब ने एकतरफा मुकाबले में असम को 52-19 से करारी शिकस्त दी।

-) इंडियन रेलवे vs झारखंड

ग्रुप ए के मुकाबले में इंडियन रेलवे ने झारखंड को 37-7 से एकतरफा मुकाबले में हराया। पवन सेहरावत ने 8, तो रोहित गुलिया ने 9 रेड पॉइंट्स हासिल किए।

-)दिल्ली vs गोवा

ग्रुप डी के मुकाबले में दिल्ली ने गोवा को 38-32 से हराया। दिल्ली के लिए अमित नागर ने सुपर 10, तो आशीष ने हाई 5 लगाया।

दीपक निवास हूडा
दीपक निवास हूडा

-)पोंडिचेरी vs त्रिपुरा

Ad

ग्रुप ई के मुकाबले में पोंडिचेरी ने त्रिपुरा को 36-11 से हराया।

-)केरल vs छत्तीसगढ़

ग्रुप डी में हुए हाई स्कोरिंग मुकाबले में केरल की टीम ने छत्तीसगढ़ को 65-43 से हराया। केरल के लिए मोहम्मद मंसूर ने सबसे ज्यादा 20 अंक हासिल किए।

-) राजस्थान vs ओडिशा

ग्रुप जी के मुकाबले में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 54-13 से मात दी। राजस्थान के लिए दीपक हूडा ने निराश किया और सिर्फ 2 अंक ही हासिल कर पाए।

-)बिहार vs आंध्रा प्रदेश

ग्रुप एच के मुकाबले में बिहार ने आंध्रा प्रदेश को 47-21 से एकतरफा मुकाबले में हराया। नितिन रावल ने हाई 5 लगाया।

-)उत्तरांचल vs बंगाल

ग्रुप जी के मुकाबले में उत्तरांचल ने बंगाल को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 62-38 से हराया।

नवीन 'एक्सप्रेस'
नवीन 'एक्सप्रेस'

-)सेना vs असम

Ad

ग्रुप बी के मुकाबले में सेना ने असम को एकतरफा मुकाबले में 67-13 से करारी शिकस्त दी। नवीन कुमार ने सिर्फ 6 अंक हासिल किए। नितिन तोमर को एक, तो सुरजीत सिंह को 0 अंक मिले।

-)हिमाचल प्रदेश vs जम्मू-कश्मीर

ग्रुप सी के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने जम्मू और कश्मीर को 44-19 से हराया। अजय ठाकुर और विशाल भारद्वाज को सिर्फ 2-2 पॉइंट ही मिले। हालांकि सुरेंदर सिंह ने हाई 5 लगाया।

-)दिल्ली vs तमिलनाडु

ग्रुप डी के मुकाबले में तमिलनाडु ने दिल्ली को 35-29 से हराया। मोहित छिल्लर को सिर्फ एक अंक ही मिला।

-)पोंडिचेरी vs विदर्भ

ग्रुप ई के मुकाबले में पोंडिचेरी ने विदर्भ को 53-34 से शिकस्त दी। विनोद कुमार ने सुपर 10 लगाते हुए सबसे ज्यादा 13 अंक हासिल किए।

-)केरल vs मध्यप्रदेश

ग्रुप एफ के मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने केरल को 45-41 से शिकस्त दी। मनोज कुमार ने सुपर 10 लगाया।

परदीप नरवाल
परदीप नरवाल

-) इंडियन रेलवे vs गुजरात

Ad

ग्रुप ए के मुकाबले में इंडियन रेलवे ने गुजरात को 33-16 से शिकस्त दी। पवन को इस मैच में भी सिर्फ 6 अंक ही मिले।

-)बिहार vs चंडीगढ़

ग्रुप एच में चंडीगढ़ और बिहार के बीच रोमांचक मुकाबला 29-29 से टाई रहा। विजय ने सबसे ज्यादा 15 अंक हासिल किए।

-)पंजाब vs केरल (C Direction)

ग्रुप बी में हुए रोमांचक मुकाबले में केरल ने पंजाब को 35-33 के करीबी अंतर से हराया। केरल के लिए अतुल एमएस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 13 अंक हासिल किए।

-)महाराष्ट्र vs मणिपुर

ग्रुप सी के मुकाबले में महाराष्ट्र ने एकतरफा तरीके से 46-17 से मणिपुर को शिकस्त दी।

-)हरियाणा vs गोवा

ग्रुप डी के मुकाबले में हरियाणा ने गोवा को 47 -16 से करारी मात दी। परदीप नरवाल ने मैच में सिर्फ 7 अंक ही हासिल किए।

-)उत्तर प्रदेश vs त्रिपुरा

ग्रुप ई के मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को 34-4 के अंतर से बुरी तरह हराया। राहुल चौधरी को सिर्फ एक अंक ही मिला।

-)कर्नाटक vs छत्तीसगढ़

ग्रुप एफ के मुकाबले में कर्नाटक की टीम ने छत्तीसगढ़ को 43-22 से हराया। प्रशांत कुमार राय ने सुपर 10 लगाते हुए 11 पॉइंट हासिल किए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications