U Mumba All Time Playing 7 PKL: यू मुम्बा प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के पहले सीजन से लीग का हिस्सा है। इस दौरान टीम ने PKL सीजन-2 के दौरान अपनी इकलौती खिताबी जीत हासिल की थी। वहीं, दिग्गज खिलाड़ी अनूप कुमार शुरुआती 5 सीजन तक टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। PKL इतिहास में यू मुम्बा के प्रदर्शन की बात करें शुरुआती 3 सीजन में टीम लगातार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। इस बीच कई बड़े खिलाड़ी मुंबई फ्रैंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। हम आपको यू मुम्बा की ऑल टाइम Pro Kabaddi League प्लेइंग 7 के बारे में बताने वाले हैं। इस टीम के कप्तान अनूप कुमार होने वाले हैं और उनके अलावा टीम में एक दिग्गज डिफेंडर खिलाड़ी भी शामिल है, जो PKL 11 में नई टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस प्लेइंग 7 में शामिल अधिकतर खिलाड़ी फिलहाल संन्यास ले चुके हैं।जानें कौन से खिलाड़ी हैं Pro Kabaddi League में यू मुम्बा की ऑल टाइम प्लेइंग 7 का हिस्सा?अनूप कुमार (रेडर) - Pro Kabaddi League में पहले सीजन से लेकर 5वें सीजन तक टीम अनूप कुमार टीम के कप्तान रहे थे। इस दौरान अनूप की कप्तानी में टीम ने PKL 2 का खिताब जीता था। अनूप टीम के लीड रेडर के अलावा कप्तान भी होंगे। View this post on Instagram Instagram Postरिशांक देवडिगा (रेडर) - PKL सीजन-1 से लेकर PKL 4 तक यू मुम्बा का हिस्सा रहे रिशांक देवाडिगा का नाम लीग इतिहास के शानदार रेडर खिलाड़ियों में शुमार है। मुंबई के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले रिशांक को डू ऑर डाई रेड स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है। शब्बीर बापू (रेडर) - यू मुम्बा से अपना लीग डेब्यू करने वाले शब्बीर PKL 1, 2 और 3 तथा PKL 5 में यू मुम्बा का हिस्सा रह चुके हैं। वो अनूप कुमार और रिशांक के अलावा टीम के तीसरे रेडर होने वाले हैं। फज़ल अत्राचली (डिफेंडर) - Pro Kabaddi League के दूसरे और तीसरे सीजन तथा PKL 6 से लेकर PKL 8 तक यू मुम्बा का हिस्सा रहे ईरानी डिफेंडर फज़ल अत्राचली टीम की कमान भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में उन्हें PKL 11 के लिए बंगाल वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया है। फज़ल PKL में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले डिफेंडर हैं। View this post on Instagram Instagram Postमोहित छिल्लर (डिफेंडर) - PKL 7 में आखिरी बार मैट पर नजर आए मोहित छिल्लर ने लीग के पहले सीजन में यू मुम्बा के लिए अपना डेब्यू किया था। इस दौरान वह लगातार तीन सीजन तक टीम का हिस्सा रहे थे। मोहित इस टीम में राइट कॉर्नर की भूमिका निभाएंगे। जीवा कुमार (डिफेंडर) - जीवा कुमार यू मुम्बा का अहम हिस्सा रहे हैं। वो इस टीम के लिए Pro Kabaddi League के पहले 4 सीजन खेले हैं और उन्होंने मुंबई के लिए 100 से ज्यादा पॉइंट्स लिए हैं। विशाल माने (डिफेंडर) - विशाल माने इस टीम में कवर की भूमिका निभाएंगे। उन्हें PKL 1 से लेकर PKL 3 तथा आखिरी बार PKL 9 में यू मुम्बा के लिए खेलते देखा गया था। विशाल ने मुंबई के लिए 50 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स लिए।