Manjeet Dahiya 700 Raid Points: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) 2024 का 90वां मुकाबला यू मुम्बा (U Mumba) के लिए कई मायनों में खास रहा। उन्होंने पुनेरी पलटन को करारी शिकस्त, सुनील कुमार लीग के सबसे सफल कप्तान बनने में कामयाब हुए और इसके साथ ही टीम के सबसे महंगे रेडर मंजीत दहिया ने भी बड़ा कारनामा किया है। View this post on Instagram Instagram Postमंजीत दहिया ने Pro Kabaddi League में 700 रेड पॉइंट्स पूरे करने का कारनामा किया है। उन्होंने यह काम 123वें मैच में किया है और ऐसा करने वाले वो 11वें खिलाड़ी बने हैं। पुनेरी पलटन के खिलाफ मैच से पहले मंजीत के 699 रेड पॉइंट्स थे। इस मैच में अपनी पहली ही रेड में अबिनेश नादराजन को आउट करते हुए उन्होंने 700 रेड अंक पूरे किए। इस मुकाबले में उन्होंने 14 रेड की और इसमें 5 रेड पॉइंट्स हासिल किए। आपको बता दें कि मंजीत दहिया ने अपने PKL करियर में पटना पाइरेट्स, पुनेरी पलटन, तमिल थलाइवाज, हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा के लिए खेलते हुए 123 मैचों में 782 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। इसमें 704 अंक रेडिंग और 78 पॉइंट्स टैकल के जरिए वो प्राप्त कर चुके हैं। वो 19 सुपर 10, 17 सुपर रेड और 8 सुपर टैकल भी किए हैं। View this post on Instagram Instagram PostPro Kabaddi League में कौन-कौन से खिलाड़ियों ने स्कोर किए 700 से ज्यादा रेड पॉइंट्स?मंजीत दहिया से पहले 10 खिलाड़ी Pro Kabaddi League में 700 या उससे ज्यादा पॉइंट्स रेडिंग में हासिल कर चुके हैं। परदीप नरवाल (1764), मनिंदर सिंह (1503), पवन कुमार सेहरावत (1281), अर्जुन देशवाल (1109), नवीन कुमार गोयत (1058), राहुल चौधरी (1045), दीपक निवास हूडा (1020), सचिन तंवर (1019), विकास कंडोला (811) और अजय ठाकुर (794) यह कारनामा कर चुके हैं। यह लिस्ट दिखाती है कि मंजीत दहिया ने दिग्गजों के क्लब में जगह बना ली है और अब उनका प्रयास जल्द ही 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने की होगी। इस सीजन मंजीत दहिया के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के श्रीकांत जाधव (690 रेड पॉइंट्स) और दबंग दिल्ली केसी के कप्तान आशु मलिक (632 रेड पॉइंट्स) के पास भी इसी सीजन में 700 रेड पॉइंट्स पूरा करने का सुनहरा मौका होने वाला है।