3 देशों की हॉकी टीम जिन्होंने ओलंपिक्स में जीते सबसे ज्यादा मेडल 

भारतीय हॉकी टीम (Photo Credit: X@SupriyaShrinate)
भारतीय हॉकी टीम (Photo Credit: X@SupriyaShrinate)

3 Hockey Teams with most medals in Olympics: पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अभी तक भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारत का अब तक गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने का खाता नहीं खुल पाया है। लेकिन भारत के खाते में चार ब्रॉन्ज मेडल जरूर आए हैं।

Ad

गुरुवार को भारत ने चौथा ब्रॉन्ज मेडल हॉकी में जीता। मेगा इवेंट में हुए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से मात देते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया। भारत की इस जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा। वहीं, स्पेन के लिए एकमात्र गोल मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट किया। 8 बार की चैंपियन भारतीय टीम का ओलंपिक में यह 13वां पदक है। इस आर्टिकल में हम उन तीन देश की हॉकी टीम का जिक्र करेंगे, जिन्होंने ओलंपिक्स में सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं।

Ad

इन 3 देशों की हॉकी टीम ने ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं

1. टीम इंडिया

इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया है। भारत टीम अब तक कुल 13 पदक अपने नाम कर चुकी है। इनमें 8 गोल्ड, 1 स्लिवर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय हॉकी टीम ने अपना पहला गोल्ड मेडल 1928 में नीदरलैंड्स को हराकर जीता था। उस मुकाबले में को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। भारतीय टीम ((1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964, 1980) की चैंपियन भी है।

2. ऑस्ट्रेलिया

इस लिस्ट में दूसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 10 मेडल जीते हैं। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया 2004 में एक बार चैंपियन बनी है।

3. ग्रेट ब्रिटेन

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्रेट ब्रिटेन की हॉकी टीम है। ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड) ने अपना पहला गोल्ड मेडल 1908 में ग्रेट ब्रिटेन (आयरलैंड) को हराकर हासिल किया था। ग्रेट ब्रिटेन ने अब तक 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उनके पदकों की कुल संख्या 9 है। ग्रेट ब्रिटेन तीन बार चैंपियन ((1908*, 1920, 1988) बन चुकी है।

बता दें कि नीदरलैंड्स की हॉकी टीम ने भी अब तक ओलंपिक्स में 9 पदक अपने नाम किए हैं, लेकिन उसने 2 गोल्ड मेडल हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications