3 खिलाड़ी जिन्होंने भारतीय ओलंपिक इतिहास में दो व्यक्तिगत पदक जीते हैं

Badminton - Olympics: Day 14
पीवी सिंधू ने अभी तक दो मेडल अपने नाम किए हैं

3 Athletes Win Two Individual Olympic Medal : पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस बार का ओलंपिक 26 जुलाई से शुरु होगा और 11 अगस्त तक इसका आयोजन होगा। भारतीय ओलंपिक दल भी दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में हिंदुस्तान का झंडा बुलंद करने के लिए तैयार है। भारत ने अभी तक ओलंपिक इतिहास में कई सारे मेडल जीते हैं। इसमें टीम मेडल के अलावा कई व्यक्तिगत मेडल भी हैं। वहीं कुछ एथलीट्स ऐसे भी हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार व्यक्तिगत मेडल अपने नाम किया है।

Ad

ओलंपिक जैसे दुनिया के सबसे बड़े इवेंट में एक मेडल जीतना ही काफी मुश्किल होता है लेकिन कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने दो बार मेडल अपने नाम कर इतिहास रचा है। हम आपको इस आर्टिकल में उन 3 भारतीय एथलीट्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने ओलंपिक इतिहास में भारत के लिए दो व्यक्तिगत पदक जीते हैं।

3.पीवी सिंधू

साइना नेहवाल ने 2012 के ओलंपिक में भारत को बैडमिंटन में पहला पदक दिलाया था। इसके बाद पीवी सिंधू ने भी उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए इतिहास रचा। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में वो स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रजत पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी पीवी सिंधू ने एक और पदक अपने नाम किया। उन्होंने इस बार ब्रॉन्ज मेडल जीता।

2.सुशील कुमार

केडी जाधव ने 1952 में रेसलिंग में भारत को मेडल दिलाया था और इसके बाद भारत को 56 साल तक अपने दूसरे मेडल के लिए इंतजार करना पड़ा था। सुशील कुमार ने बीजिंग में हुए 2008 के ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इस सूखे को खत्म किया था। उन्होंने 66 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीता था। इसके बाद 2012 के लंदन ओलंपिक में भी सुशील कुमार ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

1.नॉर्मन पिचर्ड

नॉर्मन पिचर्ड भारत के लिए ओलंपिक में सबसे पहले पदक जीतने वाले एथलीट हैं। उन्होंने 1900 में हुए पेरिस ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम किए थे। पिचर्ड ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ और पुरुषों की 200 मीटर हर्डल रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications