3 भारतीय जिन्होंने ओलंपिक में 2 बार जीते मेडल; एक काट रहा जेल की हवा, दूसरे के पास Paris Olympics में इतिहास रचने का मौका

 पेरिस ओलंपिक में मेडल्स की हैट्रिक लगाना चाहेंगी पीवी सिन्धु
पेरिस ओलंपिक में मेडल्स की हैट्रिक लगाना चाहेंगी पीवी सिन्धु

3 Players Who Won 2 Medals for India in Olympics: पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) का बिगुल बज चुका है। 7 दिन बाद खेलों का महाकुम्भ फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू हो जायेगा। भारतीय दल भी इस ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंचेगा। भारत 26वीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहा है और पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने सन् 1900 में इन खेलों में हिस्सा लिया था। टोक्यो ओलंपिक (121) के मुकाबले इस बार भारतीय दल से कम खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक (117) में हिस्सा लेने जा रहे हैं। भारत ने ओलंपिक इतिहास में अभी तक कुल 35 मेडल जीते हैं जिसमें से तीन खिलाड़ी ऐसे रहे, जो कि दो बार मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं।

Ad

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक में 2 बार जीते मेडल

पीवी सिन्धु

पेरिस ओलंपिक में भी भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिन्धु पर सभी की नजरें बनी रहेंगी। पीवी सिन्धु का यह चौथा ओलंपिक होगा लंदन 2012 में मेडल जीतने से वो चूक गई थी लेकिन उसके बाद लगातार दो ओलंपिक मेडल उन्होंने अपने नाम किये। रियो 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने क्रमशः ब्रोंज और सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। इस साल होने वाले खेलों में उनके पास ओलंपिक मेडल की हैट्रिक लगाने का मौका होगा।

सुशील कुमार

भारत के लिए कुश्ती में सुशील कुमार ने 2 ओलंपिक मेडल जीते हुए हैं। बीजिंग 2008 और लंदन 2012 में सुशील कुमार ने लगातार 2 मेडल जीत इतिहास रच दिया था। भारत की आजादी के बाद से देश के लिए दो मेडल जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बने थे। सुशील कुमार ने बीजिंग में कांस्य पदक जीता तो लंदन ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। हालांकि अब वह जेल की सलाखों के पीछे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जूनियर पहलवान सागर धनकड़ की हत्या से जुड़े मामलों में आरोप लगे हैं इसलिए वह फ़िलहाल जेल में बंद हैं।

नॉर्मन प्रिचर्ड

भारत देश की आजादी से पहले सन् 1900 में हुए पहले ओलंपिक में नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर दौड़ और बाधा दौड़ में 2 मेडल एक ही संस्करण में अपने नाम कर लिए थे। भारतीय खिलाड़ी होने के चलते उन्होंने साल 1900 के दौरान पेरिस में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों में उन्होंने एशियन नेशन का प्रतिनिधित्व किया और दो सिल्वर मेडल जीते थे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications