5 खिलाड़ी जो पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को देंगे कड़ी चुनौती, होगा कड़ा मुकाबला

vishal
Doha Diamond League 2024 - Source: Getty
Neeraj Chopra (Doha Diamond League 2024) - Source: Getty

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में भारत के गोल्डन ब्वॉय और स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा के मैच का सभी को इंतजार है। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। अब एक बार फिर से नीरज चोपड़ा से भारतीय फैंस को गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी, लेकिन इस बार नीरज के लिए चुनौती काफी कड़ी होने वाली है। पेरिस ओलंपिक में ये 5 खिलाड़ी नीरज के कड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं।

Ad

1. जैकब वाडलेज्च

वर्ल्ड नंबर एक भाला फेंक खिलाड़ी जैकब वाडलेज्च का प्रदर्शन इस साल काफी शानदार रहा है। पेरिस ओलंपिक में अब जैकब भारतीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई देंगे। डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को हराकर जैकब चैंपियन बने थे। उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.65 मीटर का रहा था। इसके अलावा जैकब ने टाक्यो में सिलवर मेडल जीता था।

Ad

2. अरशद नदीम

पिछले साल के विश्व चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम भी इस बार नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई देंगे। नदीम ने विश्व चैंपियनशिप में 90.18 मीटर का थ्रो करके सिलवर मेडल अपने नाम किया था।

3. एंडरसन पीटर्स

दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने ओरेगॉन में हुई विश्व चैंपियनशिप 2022 में नीरज चोपड़ा को हराया था। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एंडरसन का इस साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 81.74 मीटर का रहा है। ऐसे में नीरज के सामने कड़ी चुनौती होने वाली है।

4. जूलियस येगो

रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले जूलियस येगो भी नीरज चोपड़ा को चुनौती देते हुए दिखाई देंगे। पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में अब जूलियस का जलवा देखने को मिलने वाला है।

5. ओलिवर हेलैंडर

वर्ल्ड नंबर-4 खिलाड़ी ओलिवर हेलैंडर और नीरज चोपड़ा का पहले भी आमना-सामना हो चुका है। पावो नूरमी गेम्स में हालांकि नीरज आगे रहे थे। लेकिन फिर उनको कम नहीं आका जा सकता है। ओलिवर का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.75 मीटर का रहा है।

पेरिस ओलंपिक में अभी तक भारत ने 3 पदक ही जीते हैं। ये तीनों ही कांस्य पदक है। लेकिन अब करोड़ों भारतीय फैंस को नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। जो कल यानी 6 अगस्त को क्वालीफिकेशन राउंड में दिखने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications