7 महिला फुटबॉलर जो हर साल करती हैं करोड़ों में कमाई

ऐताना बोनमती
ऐताना बोनमती और एलेक्सिया पुटेलस की तस्वीर (photo credit: instagram/aitanabonmati,,wchampionsleague)

Seven Female Footballers earn crores every year: भारत में अन्य खेलों के बजाय सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद किया जाता है। वहीं अगर दूसरे देशों की बात की जाए तो वहां क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को देखना फैंस खूब पसंद करते हैं, जैसे - फुटबाल, टेबल टेनिस, खो- खो आदि। विदेशोंं में लोग इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Ad

हालांकि पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के साथ अन्य खेलों को भी भारत में देखा जाने लगा है। खेलों के बारे बातचीत के बीच हम आपको उन महिलाओं फुटबॉलर के बारे में बताएंगे जो अपने खेल के दम पर हर साल करोड़ों की कमाई करती हैं, बताते हैं कौन-कौन इस लिस्ट का हिस्सा है।

ये महिला फुटबॉलर हर साल करोड़ों में करती हैं कमाई

7. क्रिस्टीन सिंक्लेयर

कनाडाई महिला राष्ट्रीय फुटबाल टीम की खिलाड़ी क्रिस्टीन सिंक्लेयर कमाई के मामले में किसी से कम नहीं है। क्रिस्टीम सिंक्लेयर हर साल करीब 30 करोड़ की कमाई की।

6. वेंडी रेनार्ड

वेंडी रेनार्ड फ्रांस फुटबॉल टीम की धाकड़ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने खेल के साथ- साथ कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वेंडी रेनार्ड हर साल करीब 31 करोड़ की कमाई करती हैं।

5. मार्टा

मार्टा ब्राजील फुटबॉल टीम की खिलाड़ी हैं। मार्टा कमाई के मामले में भले पीछे हों लेकिन खेल के मामले में वह किसी से कम नहीं है। मार्टा की सालाना कमाई करीब 33 करोड़ रुपए है।

4. केरिया वाल्स

इंग्लैंड फुटबॉल टीम की खिलाड़ी केरिया वाल्स भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। केरिया वाल्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। केरिया हर साल अपने खेल से करीब 40 करोड़ की कमाई करती हैं।

3. सैम केर

ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल टीम की खिलाड़ी सैम केर कमाई के मामले में लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। आपकों बता दें कि सैम केर हर साल 47 करोड़ रुपए कमाती हैं।

2. एलेक्सिया पुटेलस

एलेक्सिया पुटेलस स्पेन की फुटबॉलर हैं। एलेक्सिया पुटेलस की सलाना कमाई 62 करोड़ रुपए है। वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

Ad

1. ऐताना बोनमती

ऐताना बोनमती स्पेन की फुटबॉलर हैं। ऐताना महिला फुटबॉलरों में सबसे ज्यादा सैलरी लेती हैं। आपकों बता दें कि ऐताना ने साल 2024 में करीब 87 करोड़ रूपए कमाए थे।

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications