3 भारतीय जिन्होंने सबसे कम उम्र में ओलंपिक में मेडल जीतने का कारनामा किया, पेरिस में टूटा रिकॉर्ड 

Sneha
Wrestling - Olympic Games Paris 2024: Day 14 - Source: Getty
Wrestling - Olympic Games Paris 2024: Day 14 - Source: Getty

Youngest Indians to win medal in Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 का कुछ दिन पहले ही समापन हुआ। भारत ने इस बार कुल 6 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। टोक्यो के मुकाबले इस बार भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पिछली बार भारत ने 1 गोल्ड सहित 7 मेडल जीते थे, लेकिन इस बार संख्या में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, पेरिस ओलंपिक भारत के अमन सेहरावत के लिए काफी खास रहा।

Ad

अमन ने इस बार ओपंलिक में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इस आर्टिकल में हम उन तीन युवा भारतीय का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने ओलंपिक में सबसे कम उम्र में मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की।

3. साइना नेहवाल

साइना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक के इतिहास में भारत को बैडमिंटन में मेडल दिलाया था। उन्होंने 2012 के ओलंपिक में 22 साल 4 महीने और 18 दिन की उम्र में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

2. पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ओपंलिक में मेडल जीतने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी थीं। साल 2016 के रियो ओलंपिक में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 21 साल 1 महीना और 14 दिन की उम्र में सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन 8 साल के बाद उनका ये रिकॉर्ड टूट गया। हालांकि वह अभी भी ओपंलिक में मेडल जीतने वाली सबसे युवा भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

1. रेसलर अमन सहरावत ने रचा इतिहास

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को आखिरकार रेसलिंग का मेडल अमन सेहरावत ने दिलाया। अपने डेब्यू ओलंपिक में ही अमन ने मेंस के 57 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अमन ने प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को ब्रॉन्ज मेडल मैच में एकतरफा अंदाज में 13-5 से शिकस्त देते हुए मेडल जीता। इसी के साथ वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 21 साल और 24 दिन की उम्र में ये कारनामा किया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications