Asian Games 2023 - 11वें दिन (4 अक्टूबर) भारत के प्रदर्शन पर एक नजर

भारत ने 11वें दिन 3 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते
भारत ने 11वें दिन 3 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते

चीन में आयोजित किये जा रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के 11वें दिन भारत ने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य सहित 12 पदक जीते एवं अब कुल पदकों की संख्या 81 तक पहुंच गई है। पदक तालिका में भारत अभी भी चौथे स्थान पर कायम है। 4 अक्टूबर को एथलेटिक्स में 2 स्वर्ण, 4 रजत और एक कांस्य पदक आया। इसके अलावा बॉक्सिंग में एक रजत और एक कांस्य पदक आया। तीरंदाजी में एक स्वर्ण पदक आया, वहीं रेसलिंग और स्क्वाश में एक-एक कांस्य आया।

Ad

आइये नजर डालते हैं Asian Games 2023 के 11वें दिन भारत के प्रदर्शन पर:

तीरंदाजी

कंपाउंड मिक्स्ड टीम (ज्योति सुरेखा/ओजस) ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं रिकर्व मिक्स्ड टीम (अंकिता/अतानु) क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गई।

एथलेटिक्स

पुरुष जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता। पुरुष 4*400मी रिले टीम ने स्वर्ण और महिला 4*400मी रिले टीम ने रजत पदक जीता। महिला 800मी में हरमिलन बैंस और पुरुष 5000मी में अविनाश साबले ने रजत पदक जीता। 35किमी रेस वॉक में मिक्स्ड टीम (राम बाबू एवं मंजू रानी) ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष हाई जम्प में सर्वेश चौथे और जेसे सन्देश नौवें स्थान पर रहे। महिला ट्रिपल जम्प में शीना वरके छठे स्थान पर रहीं। महिला 800मी में केएम चंदा आठवें स्थान पर रहीं। पुरुष 5000मी में गुलवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे।

बैडमिंटन

पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 16 किदाम्बी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा, वहीं एचएस प्रनोय ने जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 16 में पीवी सिंधु ने जीत हासिल की। पुरुष डबल्स राउंड ऑफ 16 में चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज की जोड़ी ने भी जीत हासिल की। महिला डबल्स राउंड ऑफ 16 में गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली एवं अश्विनी पोनप्पा/तनिषा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

बॉक्सिंग

महिला 54kg सेमीफाइनल में परवीन को यू टिंग लिन (चीनी ताइपे) ने हराया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला 75kg फाइनल में लोवलिना को ली कियान (चीन) ने हराया और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ब्रिज

पुरुष सेमीफाइनल में भारत ने चीन को हराया और फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उनका मुकाबला हांगकांग से होगा।

चेस

राउंड 6 में पुरुष टीम ने चीन के साथ ड्रॉ खेला, लेकिन महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को हराया।

डाइविंग

पुरुष 10मी प्लेटफार्म में सिद्धार्थ 11वें स्थान पर रहे।

घुड़सवारी

जंपिंग व्यक्तिगत एवं टीम (तेजस, किरत सिंह, यश) में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा और व्यक्तिगत इवेंट में सिर्फ यश ही फाइनल की दौड़ में बचे हैं।

हॉकी

पुरुष सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया और फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उनका सामना जापान से होगा।

कबड्डी

पुरुष पूल ए में भारत ने थाईलैंड को 63-26 और महिला पूल ए में भारत ने थाईलैंड को ही 54-22 से हराया। महिला टीम ने सेमीफाइनल में पहले स्थान पर रहकर जगह बनाई और सेमीफाइनल में उनका सामना नेपाल से होगा।

रोलर स्केटिंग

मिक्स्ड पेअर स्लालम में जिनेश एवं श्रेयशी की जोड़ी सातवें स्थान पर रही।

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

महिला स्पीड रिले क्वालिफिकेशन में ही भारतीय टीम (अनिषा, शिवप्रीत, शिवानी और सानिया) बाहर हो गई।

स्क्वाश

मिक्स्ड डबल्स (दीपिका पल्लिकल एवं हरिंदरपाल सिंह) सेमीफाइनल में भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मिक्स्ड डबल्स (अनाहत सिंह एवं अभय सिंह) सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया ने 2-1 से हराया और भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक मिला। पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में सौरव घोषाल ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

वॉलीबॉल

महिला क्लासिफिकेशन मैच में भारत ने नेपाल को 3-1 से हराया।

रेसलिंग

ग्रीको रोमन पुरुष 87kg वर्ग में सुनील कुमार रेपेचाज के तहत कांस्य पदक जीता। इसके अलावा पुरुष 60kg में ज्ञानेंद्र और पुरुष 67kg में नीरज राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हुए, वहीं पुरुष पुरुष 77kg में विकास को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications