Asian Games 2023 - 14वें दिन (7 अक्टूबर) भारत के प्रदर्शन पर एक नजर

भारत ने 14वें दिन 6 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते
भारत ने 14वें दिन 6 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते

चीन में आयोजित किये जा रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के 14वें दिन भारत ने 6 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित 12 पदक जीते एवं कुल 107 पदकों के साथ अपने जबरदस्त अभियान का अंत किया। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रही और यह भारत का एशियाई खेलों में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Ad

7 अक्टूबर को भारत ने तीरंदाजी में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीता। इसके अलावा कबड्डी में भारत को दो स्वर्ण और चेस में दो रजत पदक मिले। बैडमिंटन और क्रिकेट में एक-एक स्वर्ण आया, वहीं रेसलिंग में एक रजत और हॉकी में एक कांस्य पदक आया।

आइये नजर डालते हैं Asian Games 2023 के 14वें दिन भारत के प्रदर्शन पर:

तीरंदाजी

महिला व्यक्तिगत कंपाउंड में ज्योति सुरेखा और पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड में ओजस प्रवीण ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष कंपाउंड में अभिषेक वर्मा ने रजत पदक और महिला कंपाउंड में अदिति स्वामी ने कांस्य पदक जीता।

बैडमिंटन

पुरुष डबल्स फाइनल में चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के चोई सोल ग्यु/किम वोन हो की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

कैनोइंग (स्लालम)

पुरुष K1 में हितेश सातवें स्थान पर रहे, वहीं शुभम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

चेस

भारत की पुरुष और महिला टीम ने रजत पदक जीता। आखिरी दिन नौवें राउंड में पुरुष टीम ने फिलीपींस और महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया था।

क्रिकेट

बारिश की वजह से भारत-अफगानिस्तान फाइनल मैच रद्द हुआ और बेहतर रैंकिंग के कारण भारत ने स्वर्ण पदक जीता।

हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

जू-जित्सू

महिला 63kg में किरण कुमारी राउंड ऑफ 16 और पुरुष 85kg में अमरजीत एवं उमा महेश्वर राउंड ऑफ 32 में हारकर बाहर हुए।

कबड्डी

भारतीय पुरुष टीम ने ईरान और भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रोलर स्केटिंग

आर्टिस्टिक स्केटिंग महिला फ्रीस्टाइल मेडल इवेंट में साई संहिता पांचवें एवं ग्रीश्मा छठे स्थान पर रहीं।

सॉफ्ट टेनिस

महिला सिंगल्स में राग श्री और पुरुष सिंगल्स में जय मीना क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हुए। इसके अलावा पुरुष सिंगल्स में अनिकेत दूसरे राउंड में ही हारकर बाहर हो गये।

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

महिला बोल्डर एवं लीड में सानिया और शिवानी फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

वॉलीबॉल

भारतीय महिला टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया और नौवां स्थान हासिल किया।

रेसलिंग

पुरुष 86kg फ्रीस्टाइल में दीपक पुनिया ने रजत पदक जीता। पुरुष 74kg में यश क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हुए, वहीं पुरुष 97kg में विक्की और पुरुष 125kg में सुमित मलिक राउंड ऑफ 16 में ही हारकर बाहर हो गये।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications