भारतीय खिलाड़ी के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की हुई मौत; टूर्नामेंट बीच में छोड़ वापस लौटे घर

सात्विक
सात्विक की तस्वीर (photo credit: instagram/satwik_rankireddy)

Satwiksairaj Rankireddy father dies due to heart failure: भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी गिनती देश के होनहार खिलाड़ियों में की जाती है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। कल यानी 20 फरवरी का दिन जहां उनके लिए बेहद खास होने वाला था, क्योंकि उन्हें उसी दिन खेल रत्न पुरस्कार मिलना था, उनका पूरा परिवार दिल्ली पहुंचने वाला था। लेकिन उससे पहले सात्विकसाईराज के पिता, काशी विश्वनाथम का 65 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने पिता की मौत की खबर सुनकर सात्विकसाईराज टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए थे। पिता की मौत से पूरे घर में मातम का माहौल है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के परिवार के बारे में कुछ बातें...

Ad

रिटायर्ड फिजिकल एजुकेशन टीचर थे पिता

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी आंध्र प्रदेश के अमलापुरम के रहने वाले हैं। सात्विक का नाम इस साल के लिए घोषित हुए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल था। उन्हें 20 फरवरी को यह पुरस्कार मिलने वाला था। भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता, काशी विश्वनाथम, एक रिटायर्ड फिजिकल एजुकेशन टीचर थे। वह सेवानिवृत्त हो चुके थे और अवार्ड समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली अपने बेटे के पास आने वाले थे, वह इस पल के लिए बेहद खुश थे। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता के निधन की खबर उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने दी। सूत्र ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि सात्विक के पिता का आज सुबह निधन हो गया।

Ad

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी- चिराग शेट्टी की जोड़ी है मशहूर

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी भारत के लिए चिराग शेट्टी के साथ मिलकर पुरुष युगल जोड़ी में खेलते हैं। इस जोड़ी ने 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2023 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते थे। इन दोनों की जोड़ी BWF विश्व रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर रहने वाली और BWF विश्व टूर सुपर 1000 खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय युगल जोड़ी है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications