भारत के Commonwealth Games के छठे दिन (3 अगस्त) के प्रदर्शन पर एक नज़र 

India at the Commonwealth Games: Day 6
India at the Commonwealth Games: Day 6

Commonwealth Games 2022 में 3 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों ने 10 स्पोर्ट्स के अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया। छठे दिन भारत ने कुल मिलाकर पांच पदक जीते जिसमें एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल रहे। जुडो में भारत ने रजत पदक जीता, वहीं स्क्वाश और हाई जंप में भारत ने कांस्य जीता। वेटलिफ्टिंग में आखिरी दिन भी भारत का जलवा रहा और दो कांस्य झोली में और आ गए।

Ad

आइये नज़र डालते हैं CWG 2022 के छठे दिन भारत के प्रदर्शन पर:

# एथलेटिक्स - पुरुष हाई जंप में भारत के तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता और एथलेटिक्स में भारत के पदक का खाता खुला।

महिला शॉट पट में भारत की मनप्रीत कौर आखिरी स्थान (12वें) स्थान पर रहीं।

डिस्कस थ्रो F 44/64 वर्ग में भारत के देवेंद्र गहलोत पांचवें और देवेंदर कुमार सातवें स्थान पर रहे, वहीं अनीस सुरेंद्र पिल्लई बिना थ्रो के बाहर हो गए।

# बॉक्सिंग - महिला 48 kg वर्ग में नीतू, महिला 50 kg वर्ग में निखत ज़रीन और पुरुष 57 kg में मुहम्मद हुसामुद्दीन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया।

हालाँकि महिला 70 kg वर्ग में लोवलिना बोर्गोहैन और पुरुष 80 kg वर्ग में आशीष कुमार क्वार्टरफाइनल में हार गए।

# क्रिकेट (टी20) - भारतीय महिला टीम ने बारबाडोस को 100 रनों से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

# हॉकी - भारतीय महिला टीम ने पूल ए में कनाडा ने 3-2 से हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

भारतीय पुरुष टीम ने पूल बी में कनाडा को 8-0 से हराया।

# जुडो - महिला +78 kg वर्ग में तूलिका मान ने रजत पदक जीता।

पुरुष 100 kg वर्ग में दीपक देसवाल के पास क्वार्टरफाइनल में हार के बाद रेपेचेज के तहत कांस्य जीतना का मौका था, लेकिन वह चूक गए।

# लॉन बॉल्स - ग्रुप स्टेज में महिला पेयर्स में भारत ने निउए को 23-6 से हराया, वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ 16-16 से ड्रॉ खेलकर उन्होंने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

महिला ट्रिपल्स में भारत ने निउए को 28-7 से हराया, लेकिन ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के कारण क्वार्टरफाइनल में जगह नहीं बना सके।

पुरुष फोर्स में भारत ने कुक आइलैंड्स को 20-10 से हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 20-11 से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि इसके बावजूद टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई।

पुरुष सिंगल्स में मृदुल बोर्गोहैन ने फ़ॉकलैंड आइलैंड्स के क्रिस लॉक को 21-5 और स्कॉटलैंड के इयाइन मैकलीन को 21-19 से हराया।

# स्क्वाश - पुरुष सिंगल्स में भारत के सौरभ घोषाल ने इंग्लैंड के जेम्स विल्स्ट्रोप को हराकर कांस्य पदक जीता।

महिला सिंगल्स प्लेट फाइनल में सुनैना कुरुविला ने गयाना की मैरी फुंग-ए-फाट को हराया।

मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 32 में जोशना चिनप्पा एवं हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने श्रीलंका के येहेनी कुरुप्पु और रविन्दु लकसीरी की जोड़ी को हराया।

# स्विमिंग - 1500 मी फ्रीस्टाइल फाइनल में अद्वैत पेज सातवें और कुशाग्र रावत आठवें स्थान पर रहे।

# टेबल टेनिस - महिला सिंगल्स C3–5 में भारत की भविना पटेल और सोनलबेन पटेल ने ग्रुप स्टेज के पहले दो मैचों में एकतरफा जीत दर्ज की।

पुरुष सिंगल्स C3–5 में राज अलगर ने पहले मैच में जीत दर्ज की लेकिन दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

महिला सिंगल्स C6–10 में सहाना रवि ने अपने दोनों मुकाबले गंवाए।

# वेटलिफ्टिंग -

पुरुष 109 kg वर्ग में लवप्रीत सिंह और पुरुष +109 kg में गुरदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता।

महिला +87kg वर्ग में पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications