भारत में पहली बार होगा खास वर्ल्ड कप का आयोजन, 24 देश लेंगे हिस्सा

खो-खो के वर्ल्ड कप का ऐलान (Photo Credit - @ultimatekhokho)
खो-खो के वर्ल्ड कप का ऐलान (Photo Credit - @ultimatekhokho)

Kho Kho World Cup Will Take Place Next Year In India : खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन ने मिलकर पहले खो-खो वर्ल्ड कप का ऐलान किया है। इसका आयोजन अगले साल भारत में होगा। इस इवेंट में 6 महाद्वीप के 24 देश हिस्सा लेंगे, जिसमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें होंगी। पहली बार ग्लोबल लेवल पर इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

Ad

खो-खो की अगर बात करें तो यह भारत का प्राचीन खेल है। इस वर्ल्ड कप में खो-खो की समृद्ध धरोहर और इस खेल के चुनौतीपूर्ण भावना का प्रदर्शन किया जाएगा। अब यह खेल मिट्टी से मैट तक का सफर तय कर चुका है। इसी वजह से पूरी दुनिया में यह गेम काफी फेमस हो गया है। खो-खो इस वक्त पूरी दुनिया के लगभग 54 देशों में खेला जाता है। वर्ल्ड कप से पहले खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया इस स्पोर्ट को 200 एलीट स्कूल्स और 10 शहरों में प्रमोट करने की प्लानिंग में है। इसके अलावा फेडरेशन की तरफ से मेंबरशिप प्लान भी चलाया जाएगा। मेगा इवेंट से पहले कम से कम 50 लाख खिलाड़ियों को इसमें जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

खो-खो वर्ल्ड कप में दुनिया भर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

खो-खो का वर्ल्ड कप करीब एक हफ्ते तक चलेगा जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी अपनी स्किल दिखाएंगे। इस वर्ल्ड कप के जरिए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया गेम को ओलंपिक में शामिल कराना चाहता है। ओलंपिक 2023 में खो-खो को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। अगर ऐसा हुआ तो इस गेम के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

Ad

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सुधांशु मित्तल ने आगामी इवेंट को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा,

पहले खो-खो वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर हम काफी एक्साइटेड हैं। यह केवल कंपटीशन मात्र नहीं है, बल्कि सभी देशों को एक साथ जोड़ने का काम करेगा। इससे पूरी दुनिया को खो-खो के बारे में पता चलेगा। हमारा लक्ष्य यही है कि खो-खो 2023 तक ओलंपिक गेम्स में शामिल कर लिया जाए। उस सपने को पूरा करने के लिए यह वर्ल्ड कप पहला कदम है।
Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications