भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, 16 साल लंबे करियर को कहा अलविदा

Media Interaction Of Indian Hockey Mens And Womens Team - Source: Getty
Media Interaction Of Indian Hockey Mens And Womens Team - Source: Getty

Former Indian Hockey Team Captain Rani Rampal Retires : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इस तरह उनके 16 साल लंबे करियर का अंत हो गया है। रानी रामपाल काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रही थीं। उन्होंने 2023 की शुरुआत से ही भारत के लिए नहीं खेला था। उस वक्त टीम से खुद को बाहर किए जाने से रानी रामपाल काफी निराश भी हुई थीं और उन्होंने कहा था कि उन्हें टीम से बाहर करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। हालांकि अब रानी रामपाल ने हॉकी को अलविदा कह दिया है।

Ad

रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान चौथे स्थान पर फिनिश किया था। भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में यह अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन था। इसके अलावा रानी रामपाल ने भारत को जूनियर वर्ल्ड कप और एशियन कप जिताने में भी अहम भूमिका अदा की थी। भारतीय महिला टीम ने लगातार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था और इसमें रानी रामपाल की भूमिका काफी अहम रही थी।

Ad

रानी रामपाल ने 200 से ज्यादा गोल किए थे

रानी रामपाल ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2008 में किया था और भारत के लिए कुल मिलाकर अपने करियर में 254 मुकाबले खेले। उन्होंने इस दौरान कुल 205 गोल किए थे। उन्हें हॉकी के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए साल 2020 में मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा वो देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी नवाजी जा चुकी हैं।

रानी रामपाल के संन्यास पर हॉकी इंडिया ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया। इस दौरान इस पोस्ट में उन्होंने कहा,

एक्सीलेंस के एक युग का अंत हो गया है। आज हम रानी रामपाल को विदाई देते हैं। वो एक आइकन थीं जो एक दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय हॉकी की पहचान रहीं। उन्होंने ना केवल भारत को कई यादगार जीत दिलाई बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी रहीं। आपके समर्पण, लीडरशिप और पैशन के लिए रानी रामपाल आपको धन्यवाद। आपने अगली जेनरेशन को एक राह दिखाई है। इंडियन हॉकी पर आपका प्रभाव आने वाले कई सालों तक रहेगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications