भारत ने ओलंपिक में अभी तक कुल कितने पदक जीते हैं? देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का प्रदर्शन
ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का प्रदर्शन

How Many Medals India Won in Olympics : भारतीय एथलीट्स इन दिनों पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं। कई सारे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिनसे इस बार ओलंपिक में पदक की उम्मीद रहेगी। देश को सबसे बड़ी उम्मीद 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा से रहेगी जिन्होंने पिछली बार स्वर्ण पदक दिलाया था। इस बार भी वो गोल्ड मेडल के तगड़े दावेदार हैं। इसके अलावा और भी कई एथलीट्स हैं जो मेडल ला सकते हैं।

Ad

अगर ओलंपिक में भारत के इतिहास पर नजर डाला जाए तो ये बहुत अच्छा नहीं रहा है। एक समय था जब भारतीय हॉकी टीम की पूरी दुनिया में तूती बोलती थी और हॉकी से ही भारत को सबसे ज्यादा मेडल और गोल्ड मेडल मिला है। हालांकि 1980 के बाद से भारतीय हॉकी का स्तर काफी नीचे चल गया और टीम इंडिया 40 सालों तक एक भी मेडल नहीं जीत पाई। साल 2020 के ओलंपिक में पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीतकर इस सूखे को खत्म किया। टोक्यो ओलंपिक 2020 भारत के लिए काफी बेहतरीन रहा था। भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 7 मेडल इस ओलंपिक के दौरान जीते थे। अब कोशिश यही रहेगी कि इस बार इस रिकॉर्ड को और बेहतर किया जाएगा।

अगर हम ओलंपिक में भारत के ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो अभी तक भारत ने 24 ओलंपिक खेल में कुल 35 मेडल अपने नाम किए हैं। भारत के लिए सबसे पहले पेरिस ओलंपिक 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। उन्होंने उसी ओलंपिक के दौरान पुरुषों के 200 मीटर हर्डल रेस में में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

अब हम आपको बताते हैं कि भारत ने अभी तक किन-किन खेलों में और कब मेडल अपने नाम किया है।

पेरिस ओलंपिक 1900

नॉर्मन पिचर्ड - रजत पदक - पुरुषों की 200 मीटर दौड़

नॉर्मन पिचर्ड - रजत पदक - पुरुषों की 200 मीटर हर्डल रेस

एम्स्टर्डम 1928

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

लॉस एंजिल्स 1932

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

बर्लिन 1936

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

लंदन 1948

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

हेल्सिंकी 1952

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

केडी जाधव - कांस्य पदक - पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती

मेलबर्न 1956

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

रोम 1960

भारतीय हॉकी टीम - सिल्वर मेडल

टोक्यो 1964

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

मेक्सिको सिटी 1968

भारतीय हॉकी टीम - कांस्य पदक

म्यूनिख 1972

भारतीय हॉकी टीम - कांस्य पदक

मास्को 1980

भारतीय हॉकी टीम - गोल्ड मेडल

अटलांटा 1996

लिएंडर पेस - कांस्य पदक - मेंस सिंगल्स टेनिस

सिडनी 2000

कर्णम मल्लेश्वरी - कांस्य पदक - भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा)

एथेंस 2004

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - रजत पदक - पुरुषों का डबल ट्रैप शूटिंग

बीजिंग 2008

अभिनव बिंद्रा - स्वर्ण पदक - पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग

विजेंदर सिंह - कांस्य पदक - पुरुषों का मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)

सुशील कुमार - रजत पदक - पुरुषों का 66 किग्रा कुश्ती

लंदन 2012

सुशील कुमार - रजत पदक - पुरुषों का 66 किग्रा कुश्ती

विजय कुमार - रजत पदक - पुरुषों का 25मी रैपिड पिस्टल शूटिंग

साइना नेहवाल - कांस्य पदक - महिला सिंगल्स बैडमिंटन

मैरी कॉम - कांस्य पदक - महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी

योगेश्वर दत्त - कांस्ट पदक - पुरुष 60 किलोग्राम कुश्ती

गगन नारंग - कांस्य पदक - पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग

रियो 2016

पीवी सिंधू - रजत पदक - महिला सिंगल्स बैडमिंटन

साक्षी मलिक - कांस्य पदक - महिला 58 किग्रा कुश्ती

टोक्यो 2020

मीराबाई चानू - रजत पदक - महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)

लवलीना बोरगोहेन - कांस्य पदक - महिला वेल्टरवेट (64-69 किग्रा)

पीवी सिंधू - कांस्य पदक - महिला एकल बैडमिंटन

रवि कुमार दहिया - रजत पदक - पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती

भारतीय हॉकी टीम - कांस्य पदक

बजरंग पुनिया - कांस्य पदक - पुरुष 65 किग्रा कुश्ती

नीरज चोपड़ा - स्वर्ण पदक - जैवलिन थ्रो

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications