Vinesh Phogat Gets Gold Medal : पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल कुश्ती मुकाबले से पहले विनेश फोगाट को बढ़े हुए वजन की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पेरिस ओंलपिक 2024 से निराशा मिलने के बाद विनेश फोगाट को भारत में सम्मान मिल रहा है। विनेश फोगाट के मेडल को लेकर खाप पंचायत ने रविवार को एक बैठक की और विनेश फोगाट को लेकर बड़ा फैसला लिया। खाप ने केंद्र सरकार से विनेश फोगाट के लिए भारत रत्न की मांग की। साथ ही रेसलर को खाप पंचायत के गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। खाप ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि जब खाप पंचायत ने किसी खिलाड़ी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।इस बीच रेसलर विनेश फोगाट काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, लड़ाई शुरू अब भी है और यह चलती रहेगी। परमात्मा गुरू शक्ति बनाए रखे। बेटियां आपके आत्मसम्मान को बढ़ाएंगी उनकों हौसला दीजिए। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर गोल्ड मेडल भी लाती तो ऐसा सम्मान नहीं मिलता। इतना प्यार, मान सम्मान मिलेगा, यह कभी नहीं सोचा था। मुझे जो सम्मान मिला, यह समस्त बेटियों का सम्मान है।पांच तोले सोने के पदक से किया गया सम्मानितइस सम्मान समारोह का आयोजन विनेश के जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिसमें उनका जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विनेश को मोती जड़ी कंठी में पांच तोले शुद्ध सोने से बने पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक खापों के प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रदान किया गया। आपको बता दें कि इन खाप प्रतिनिधियों में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की खापों के प्रमुख शामिल थे। View this post on Instagram Instagram Postविनेश के जन्मदिन के लिए 30 किलों का केक मंगवाया गयाबता दें कि इस समारोह की तैयारियां नांदल भवन मे शनिवार देर शाम तक की गई। पंडाल और मंच की सजावट के लिए सभी ने पूरे दिन मेहनत की। वहीं रविवार की सुबह 10 बजे हवन के साथ इस विशेष दिन की शुरुआत हुई, जिसके बाद विनेश का सम्मान और उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया। विनेश के जन्मदिन पर 30 किलो का केक भी मंगवाया गया था।