भारतीय टीम पर Paris Olympics में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद हुई पैसों की बारिश, हॉकी इंडिया ने किया प्राइज मनी का ऐलान

Sneha
Hockey - Olympic Games Paris 2024: Day 13 - Source: Getty
भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

Hockey India announces Prize Money: भारत ने पेरिस ओलंपिक में मेंस हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ब्रॉन्ज मेडल मैच भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। ओलंपिक के इतिहास में भारत का हॉकी में ये 13वां मेडल है। वहीं, 52 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारतीय हॉकी टीम ने लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीते हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ भी मालामाल हुआ है।

Ad

हॉकी इंडिया ने किया बड़ा ऐलान

हॉकी इंडिया ने 2024 पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हर खिलाड़ी के लिए 15 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य के लिए 7.5 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, 'यह जीत हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन का नतीजा है। लगातार ओलंपिक पदक जीतना एक असाधारण उपलब्धि है। मैं पीआर श्रीजेश को उनके शानदार करियर और भारतीय हॉकी में अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।'

Ad

दूसरी ओर पंजाब सरकार ने अपने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए करोड़ों के इनाम का ऐलान कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ियों के लिए 1-1 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। दरअसल पंजाब सरकार की नीति है कि वो ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए देती है। ऐसे में शूटर सरबजोत सिंह को भी 1 करोड़ का इनाम मिलेगा, जिन्होंने मनु भाकर के साथ मिलकर मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

हॉकी इंडिया के महासचिव ने भी दी बधाई

हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा, 'भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। टीम की एकता, कौशल और दृढ़ता ने देश भर के लाखों हॉकी फैंस को खुशी दी है। मैं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, महान पीआर श्रीजेश और पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हॉकी इंडिया हमारे एथलीट्स का समर्थन करने और भारत में हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications