हॉकी इंडिया लीग के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके हरमनप्रीत सिंह, इन खिलाड़ियों को भी मिली बड़ी रकम

Netherlands v India - Field Hockey International Friendly - Source: Getty
हरमनप्रीत सिंह के लिए लगी जमकर बोली

Harmanpreet Singh most expensive Player Hockey India League : हॉकी इंडिया लीग के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन संपन्न हो गया है। इस दौरान कई सारे खिलाड़ियों के लिए जमकर बोली लगी। टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख की रकम में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा बेल्जियम के विक्टर वेगनेज को भी हॉकी सूरमा ने 40 लाख की रकम में शामिल किया। मनिंदर सिंह को भी सूरमा हॉकी क्लब ने 26 लाख में खरीदा।

Ad

सात साल के बाद हॉकी इंडिया लीग की हुई वापसी

हॉकी इंडिया लीग की सात साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी हो रही है। साल 2017 में आखिरी बार इस लीग का आयोजन हुआ था और अब एक बार फिर इसकी वापसी हो रही है। इस बार मेंस के अलावा वुमेंस की भी लीग होगी। कुल मिलाकर छह टीमें हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेंगी। हर एक टीम में कुल मिलाकर 24 खिलाड़ी होंगे, जिसमें 16 भारतीय प्लेयर होंगे। इसके अलावा कम से कम 4 जूनियर खिलाड़ियों को टीम में जरूर शामिल करना होगा। वहीं आठ विदेशी प्लेयर टीम में हो सकते हैं। सभी फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को सेलेक्ट करने के लिए कुल मिलाकर 2 करोड़ का पर्स था। प्लेयर्स की बेस प्राइस 10 लाख, 5 लाख और 2 लाख थी।

Ad

अभिषेक रहे दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑक्शन के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी अभिषेक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें 72 लाख में श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने खरीदा। जबकि हार्दिक सिंह को यूपी रुद्रास ने 70 लाख की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। विदेशी खिलाड़ियों में जर्मनी के गोंजालो पेइलाट सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें 68 लाख की रकम में खरीदा गया। जबकि नीदरलैंड के जिप जानसेन को 54 लाख में तमिलनाडु ड्रैगन्स ने खरीदा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications