Tokyo Paralympics में भारत की अवनी लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50मी राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक्स में यह अवनी का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 10मी एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। अवनी ने 445.9 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पर कब्ज़ा किया।चीन की झैंग कुइपिंग ने 457.9 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। जर्मनी की नताशा हिलट्रोप ने 457.1 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता।अवनी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 1176 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। फाइनल में अवनी ने 50.8, 50.3, 48.4, 51.5, 51.4, 51.0, 50.5, 50.8, 10.3, 10.2, 10.5 और 10.2 का स्कोर किया।BRONZE FOR AVANI LEKHARA! 🎉The 19-year-old wins a Bronze Medal in the Women's 50m Rifle 3P SH1 Shooting Final at the #Tokyo2020 #Paralympics! 🥉We have our twelfth medal and the fourth #BronzeWhat an achievement! What a moment! ❤️🇮🇳Congratulations! 👏 pic.twitter.com/BnW5f7Jgxe— Sportskeeda India (@Sportskeeda) September 3, 2021.@AvaniLekhara: First Ever Indian Woman to win 2 medals in the same Games!!!First a Gold and now a Bronze 🥇🥉 #Praise4Para #Paralympics #Tokyo2020@narendramodi @ianuragthakur @NisithPramanik @Media_SAI @PTI_News @ParalympicIndia @ShootingPara @nautiyalJP @SumaShirur pic.twitter.com/UNUAuw7qFt— Deepa Malik (@DeepaAthlete) September 3, 2021Tokyo Paralympics पदक तालिका