भारत का Asian Games 2023 में 24 सितम्बर (पहले दिन) का शेड्यूल और मैचों की जानकारी

Boxing - Commonwealth Games: Day 10
India at the 2022 Asian Games

चीन के हांगझोऊ में 23 सितम्बर को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ 19वें एशियाई खेलों (Asian Games 2023) की शुरुआत हुई। 24 सितम्बर से भारत की तरफ से 35 अलग-अलग खेलों में कुल मिलाकर 653 खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाएंगे। पहले दिन स्विमिंग (7), फेंसिंग (2), आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स (1), जुडो (4), मॉडर्न पेंटाथलन (4), रोइंग (नौकायन - 7), शूटिंग (2), ताइक्वांडो (2) और वुशु (2) में कुल मिलाकर 31 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

Ad

पहले दिन भारत के पास नौकायन में पदक लाकर खाता खोलने का बहुत ही बढ़िया मौका रहेगा, वहीं बाकी इवेंट में भी भारतीय खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे।

आइये नज़र डालते हैं Asian Games 2023 में 24 सितम्बर को भारतीय खिलाड़ियों का क्या शेड्यूल है:

बॉक्सिंग

महिला 54kg राउंड ऑफ 16: प्रीती पवार vs सिलिना अल्हासनत (जॉर्डन) - 11:45 AM

महिला 50kg राउंड ऑफ 32: निखत ज़रीन vs थी ताम एनगुयेन (वियतनाम) - 4:30 PM

क्रिकेट

महिला सेमीफाइनल: भारत vs बांग्लादेश - 6:30 AM

चेस

पुरुष व्यक्तिगत राउंड 1 एवं 2 (अर्जुन एरिगैसी एवं विदित गुजराती) - 12:30 PM

महिला व्यक्तिगत राउंड 1 एवं 2 (कोनेरू हम्पी एवं हरिका द्रोनावली) - 12:30 PM

इस्पोर्ट्स

FIFA Online 4 राउंड ऑफ 32 एवं ब्रैकेट मैच (चरनजोत सिंह एवं कर्मन सिंह टिक्का) - 8:00 AM

फुटबॉल

महिला: पहला राउंड, ग्रुप बी, भारत vs थाईलैंड - 1:30 PM

पुरुष: पहला राउंड, ग्रुप ए, भारत vs म्यांमार - 5:00 PM

फेंसिंग

पुरुष फॉयल व्यक्तिगत (अर्जुन देव एवं बिबिश काथिरेसन) - 6:30 AM

महिला एपी व्यक्तिगत (ऐना अरोड़ा एवं तनिष्का खत्री) - 10:00 AM

हॉकी

पुरुष ग्रुप स्टेज, पूल ए: भारत vs उज्बेकिस्तान - 8:45 AM

मॉडर्न पेंटाथलन

मयंक वैभव चाफेकर - 3:00 PM

रग्बी सेवेंस

महिला ग्रुप स्टेज, पूल एफ: भारत vs हांगकांग - 10:00 AM

महिला ग्रुप स्टेज, पूल एफ: भारत vs जापान - 3:35 PM

रोइंग (नौकायन)

महिला लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल बी (किरण एवं अंशिका भारती) - 6:30 AM

पुरुष लाइटवेट डबल स्क्ल्स फाइनल ए (अर्जुन लाल जाट एवं अरविन्द सिंह) - 7:10 AM

पुरुष डबल स्क्ल्स फाइनल ए (परमिंदर सिंह एवं सतमान सिंह) - 8:00 AM

महिला कॉक्सलेस फोर फाइनल ए (अस्वथी, मृन्मयी, टी प्रिया देवी एवं रुकमनी) - 8:20 AM

पुरुष कॉक्सलेस पेअर फाइनल ए (बाबूलाल यादव एवं लेख राम) - 8:40 AM

पुरुष कॉक्सड 8 फाइनल ए (चरणजीत, डीयू पांडे, जसविंदर, नरेश, नीरज, नीतेश, आशीष, पुनीत एवं भीम सिंह) - 9:00 AM

सेलिंग

अलग-अलग श्रेणियों में क्वालीफाइंग रेस - 8:30 AM

शूटिंग

महिला 10मी एयर राइफल (क्वालिफिकेशन एवं फाइनल, व्यक्तिगत एवं टीम): आशी चौकसे, मेहुली घोष एवं रमिता जिंदल) - 6:00 AM

पुरुष 25मी रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन फेज 1: आदर्श सिंह, अनिश भानवाला एवं विजयवीर सिंह) - 6:30 AM

स्विमिंग

पुरुष 100मी फ्रीस्टाइल (हीट एवं फाइनल): आनंद एवं तनिष जॉर्ज - 7:30 AM

पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक (हीट एवं फाइनल): श्रीहरी नटराज एवं उत्कर्ष पाटिल - 7:30 AM

महिला 4*100मी फ्रीस्टाइल रिले (हीट एवं फाइनल): जाह्नवी चौधरी, धिनिधि देशिन्गु, माना पटेल एवं शिवांगी शर्मा) - 7:30 AM

टेनिस

पुरुष डबल्स, राउंड 1: भारत vs नेपाल - 9:30 AM

Ad

पुरुष सिंगल्स, राउंड 1: सुमित नागल vs हो तिन मार्को लियुंग (मकाउ) - 9:30 AM

टेबल टेनिस

महिला टीम राउंड ऑफ 16: भारत vs थाईलैंड - 7:30 AM

पुरुष टीम राउंड ऑफ 16: भारत vs कजाकिस्तान - 9:30 AM

वॉलीबॉल

पुरुष क्वार्टरफाइनल: भारत vs जापान - 12:00 PM

वुशु

पुरुष चैंगकुआन फाइनल: अर्जुन नामदेव एवं सूरज सिंह - 6:30 AM

पुरुष 56kg राउंड ऑफ 16: सुनील सिंह - 5:00 PM

Asian Games 2023 का सीधा प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स चैनल के अलावा Sony Liv App पर भी किया जा रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications