भारत का Asian Games 2023 में 25 सितम्बर (दूसरे दिन) का शेड्यूल और मैचों की जानकारी

           India at the 2022 Asian Games
India at the 2022 Asian Games

चीन के हांगझोऊ में 24 सितम्बर से 19वें एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में मेडल इवेंट की शुरुआत हुई। पहले दिन भारत ने 3 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीते। दूसरे दिन, 25 सितम्बर को भी भारत के पास पदक जीतने के मौके रहेंगे। दूसरे दिन स्विमिंग (7), क्रिकेट (1), साइकिलिंग (2), फेंसिंग (2), आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स (1), जुडो (5), स्केटबोर्डिंग (2), रोइंग (नौकायन - 7), शूटिंग (6), ताइक्वांडो (3) और वुशु (2) में कुल मिलाकर 38 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

Ad

आइये नज़र डालते हैं Asian Games 2023 में 25 सितम्बर को भारतीय खिलाड़ियों का क्या शेड्यूल है:

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स

महिला क्वालिफिकेशन सब डिवीज़न 1: प्रणति नायक - 7:30 AM

बॉक्सिंग

महिला 66kg राउंड ऑफ 16: अरुंधती चौधरी vs लियु यैंग (चीन) - 4:45 PM

पुरुष 50kg राउंड ऑफ 32: दीपक भोरिया vs अब्दुल कय्यूम (मलेशिया) - 5:15 PM

पुरुष 71kg राउंड ऑफ 32: निशांत देव vs दीपेश लामा (नेपाल) - 7:00 PM

बास्केटबॉल 3*3

महिला पूल ए: भारत vs उज्बेकिस्तान - 11:20 AM

पुरुष पूल सी: भारत vs मलेशिया - 12:10 PM

क्रिकेट

महिला फाइनल: भारत vs श्रीलंका - 11:30 AM

चेस

पुरुष व्यक्तिगत राउंड 3 एवं 4 (अर्जुन एरिगैसी एवं विदित गुजराती) - 12:30 PM

महिला व्यक्तिगत राउंड 3 एवं 4 (कोनेरू हम्पी एवं हरिका द्रोनावली) - 12:30 PM

हैंडबॉल

महिला ग्रुप बी: भारत vs जापान - 11:30 AM

जुडो

महिला 70kg: गरिमा चौधरी - 7:30 AM

रग्बी सेवेंस

महिला ग्रुप स्टेज, पूल एफ: भारत vsसिंगापुर - 8:20 AM

रोइंग (नौकायन)

पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल ए (बलराज पंवर) - 7:00 AM

पुरुष कॉक्सलेस फोर फाइनल ए (आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह एवं पुनीत कुमार) - 7:40 AM

पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल ए (परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जाकर खान एबं सुखमीत सिंह) - 8:00 AM

महिला कॉक्सड 8 फाइनल (अस्वथी, मृन्मयी, टी प्रिया देवी, रुकमनी, सोनाली, एच.टी देवी, गीतांजलि, वर्षा एवं ऋतू) - 8:50 AM

सेलिंग

अलग-अलग श्रेणियों में क्वालीफाइंग रेस - 8:30 AM

शूटिंग

पुरुष 10मी एयर राइफल (क्वालिफिकेशन एवं फाइनल, व्यक्तिगत एवं टीम): रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप तोमर एवं दिव्यांश सिंह पंवर - 6:30 AM

पुरुष 25मी रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन फेज 2: आदर्श सिंह, अनिश भानवाला एवं विजयवीर सिंह) - 6:30 AM

स्विमिंग

पुरुष 50मी बैकस्ट्रोक (हीट एवं फाइनल): श्रीहरी नटराज - 7:30 AM

महिला 50मी बैकस्ट्रोक (हीट एवं फाइनल): माना पटेल - 7:30 AM

पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल (हीट एवं फाइनल): वीरधवल खरे एवं विशाल ग्रेवाल - 7:30 AM

महिला 200मी फ्रीस्टाइल (हीट एवं फाइनल): धिनिधि देशिन्गु - 7:30 AM

पुरुष 100मी ब्रेस्टस्ट्रोक (हीट एवं फाइनल): लीकित सेल्वाराज - 7:30 AM

महिला 200मी मेडले (हीट एवं फाइनल): हंसिका रामचंद्र - 7:30 AM

पुरुष 4*200मी फ्रीस्टाइल रिले (हीट एवं फाइनल) - 7:30 AM

टेनिस

महिला एवं पुरुष सिंगल्स और महिला एवं पुरुष डबल्स मुकाबले (अंकिता रैना, रुतुजा भोसले, रोहन बोपन्ना एवं रामकुमार रामनाथन) - 7:30 AM

Ad

वुशु

महिला 60kg राउंड ऑफ 16: एन रोशिबिना देवी - 5:00 PM

पुरुष 60kg राउंड ऑफ 16: सूर्य भानु प्रताप सिंह - 5:00 PM

पुरुष 60kg राउंड ऑफ 16: विक्रांत बालियान - 5:00 PM

Asian Games 2023 का सीधा प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स चैनल के अलावा Sony Liv App पर भी किया जा रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications