भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह, कोरिया को बुरी तरह रौंदा; अब चीन से होगा सामना

भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह (Photo Credit - @TheHockeyIndia)
भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह (Photo Credit - @TheHockeyIndia)

Indian Hockey Team Reached Asian Champions Trophy Final : भारतीय हॉकी टीम ने एशियन मेंस चैंपियंस ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही अब टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने से महज एक कदम दूर है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मेजबान चीन से होगा। जबकि दक्षिण कोरिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे स्थान के लिए लड़ाई होगी।

Ad

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

भारत ने पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में पहला गोल किया। उत्तम सिंह ने शानदार तरीके से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। उत्तम सिंह जूनियर इंडियन टीम में कप्तानी कर चुके हैं और अब सीनियर टीम के लिए भी कमाल कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह उनका इस टूर्नामेंट में चौथा गोल था। हालांकि इसके बाद दक्षिण कोरिया को एक के बाद एक कई सारे पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल नहीं होने दिया। भारत को दूसरे क्वार्टर में जल्द ही पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके 2-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी।

Ad

तीसरे क्वार्टर में भारत ने किए दो और गोल

दूसरे हाफ में दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की और एक गोल किया लेकिन भारत ने एक और गोल करके अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका और कोरिया की तरफ से गोल हो गया। तीसरे क्वार्टर के आखिरी सेकेंड में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके 4-1 की बढ़त भारत को दिला दी। इस तरह तीसरा क्वार्टर काफी आक्रामक रहा। साउथ कोरिया ने एक गोल जरूर किया लेकिन भारत ने भी दो गोल कर दिया। चौथे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया को गोल करने का मौका मिला। हालांकि वो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाए और यहां से उनके वापसी की उम्मीद एकदम खत्म हो गई। आखिर में टीम इंडिया ने 4-1 से मुकाबला अपने नाम कर शानदार तरीके से फाइनल में एंट्री ली।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications