'चक दे इंडिया...', भारतीय हॉकी टीम ने Paris Olympics में रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास (Photo Credit - @jarmanpreet04/@WeAreTeamIndia)
भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास (Photo Credit - @jarmanpreet04/@WeAreTeamIndia)

India Hockey Team Social Media Reaction : भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। 52 साल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने ओलंपिक में लगातार मेडल जीते हों। टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी कांस्य पदक जीता था और पेरिस ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

Ad

भारतीय हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर में जश्न का माहौल है। पूरे भारत से हॉकी टीम को काफी बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी काफी रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।

आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर भारतीय हॉकी टीम के लिए किसने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा,

हॉकी एक इमोशन है। पीआर श्रीजेश को एकदम परफेक्ट विदाई दी गई है। जबरदस्त ब्रॉन्ज।
Ad
18 साल, 335 मैच, 2 ओलंपिक मेडल और अनगिनत सेव। अब अनगिनत खुशियां हॉकी के फैंस के लिए। पीआर श्रीजेश और भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के लिए इस जीत के काफी मायने हैं।
Ad
क्या बात है इंडिया। आपने काफी जबरदस्त तरीके से खेला। यह कांस्य पदक स्पेशल है और यह टीम भी काफी स्पेशल है।
Ad
यह आज की सबसे आइकॉनिक तस्वीर है।
Ad
हॉकी टीम और पीआर श्रीजेश को बैक टू बैक ओलंपिक मेडल जीतने के लिए बधाई। भारत के लिए यह टूर्नामेंट काफी जबरदस्त रहा। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल के बाद हराया और इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ 45 मिनट तक डिफेंड किया।
Ad
Ad
पीआर श्रीजेश लीजेंड हैं। आपने देश के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए शुक्रिया। आपको बधाई चैंपियन।
Ad
भारतीय खिलाड़ी पीआर श्रीजेश के सामने नतमस्तक होते हुए।
Ad
पीआर श्रीजेश इस सम्मान के हकदार हैं।
Ad
पीआर श्रीजेश के फेयरवेल के लिए इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता था। लगातार ओलंपिक मेडल जीतने के लिए बधाई। आपने भारतीय हॉकी के लिए जो किया है, वो काफी असाधारण है। आपने कई सारे भारतीयों को प्रेरित किया है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इस बार काफी जबरदस्त खेल दिखाया और लगातार दूसरी बार ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications