Paris Olympics 2024 के 15वें दिन भारत को मिल सकता है एक और मेडल, रेसलिंग में रितिका रचेंगी इतिहास!

पेरिस ओलंपिक में 15वें दिन का भारत का शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक में 15वें दिन का भारत का शेड्यूल

India Schedule At 10th August Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 के 15वें दिन भी भारत को एक मेडल की आस रहेगी। इस दिन भारत के ज्यादा इवेंट नहीं हैं। गोल्ड में अदिति अशोक और दीक्षा डागर नजर आएंगी। व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले का चौथा राउंड 10 अगस्त को होगा। हालांकि पूरे भारत को महिला पहलवान रितिका हुड्डा से काफी ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

Ad

रितिका की अगर बात करें तो वह 76 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल कैटेगरी में भारत की तरफ से अपना दमखम लगाती हुई नजर आएंगी। रितिका का पहला मैच राउंड ऑफ 16 में हंगरी की बेर्नाडेट नागी से होगा। अगर वह इस चुनौती को पार करने में सफल रहीं तो इसी दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल जीतने पर वह देश के लिए पदक पक्का कर सकती हैं।

वहीं अगर अदिति अशोक और दीक्षा डागर की अगर बात करें तो वह काफी पीछे चल रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वापसी कर पाती हैं या नहीं। अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया था और पदक जीतने के करीब पहुंच गई थीं। इसी वजह से इस बार भी उनके ऊपर काफी निगाहें थीं लेकिन वह अपना प्रदर्शन बेहतर नहीं कर पाई हैं।

पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल

12:30 PM

गोल्फ - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, राउंड 4 (अदिति अशोक और दीक्षा डागर)।

2:30 PM

रेसलिंग - महिला फ्रीस्टाइल 76 किलोग्राम, राउंड ऑफ 16 और क्वार्टरफाइनल (रितिका हुड्डा)।

9:45 PM

रेसलिंग - महिला फ्रीस्टाइल 76 किलोग्राम, सेमीफाइनल (रितिका हुड्डा, अगर क्वालीफाई किया)।

आपको बता दें कि भारत का प्रदर्शन इस बार ओलंपिक में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। अगर टोक्यो ओलंपिक से तुलना की जाए तो इस बार भारत ने अभी तक कम मेडल ही जीते हैं। इस बार भारतीय दल से 10 से ज्यादा मेडल लाने की उम्मीद थी लेकिन पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, विनेश फोगाट और मीराबई चानू जैसे एथलीट्स के मेडल नहीं जीत पाने की वजह से भारत को बड़ा झटका लगा। विनेश फोगाट ने तो अपना मेडल कंफर्म कर लिया था लेकिन उन्हें फाइनल वाले दिन ज्यादा वजन होने की वजह से अयोग्य करार दे दिया गया। हालांकि उनके मामले की सुनवाई अभी चल रही है और पूरे भारत को अभी भी आस है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications