चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एक और धमाकेदार जीत, पाकिस्तान से इस दिन होगा मुकाबला

भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत हासिल की (Photo Credit - @TheHockeyIndia)
भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत हासिल की (Photo Credit - @TheHockeyIndia)

India Beats Japan In Asian Champions Trophy 2024 : चीन में इस वक्त मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। अब दूसरे मुकाबले में जापान को 5-1 से बुरी तरह हरा दिया है। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने दो मैचों में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

Ad

भारतीय हॉकी टीम ने जापान को एकतरफा हराया

भारत की तरफ से सुखजीत, अभिषेक, संजय और उत्तम सिंह ने गोल किया। सुखजीत ने दो गोल किए। उन्होंने दूसरे मिनट में और 60वें मिनट में गोल किया। जबकि उत्तम सिंह ने 54वें मिनट में गोल दागा। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मत्सुमोतो काजूमासा ने किया। उन्होंने 41वें मिनट में यह गोल किया। हालांकि भारतीय टीम जिस फॉर्म में है, उसके आगे जापान की टीम बिल्कुल भी नहीं टिक पाई और भारत ने गोल की झड़ी लगाते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Ad

भारत की टीम ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में काफी शानदार खेल दिखाया था और कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसी वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी लय में हैं। ऐसे में बाकी टीमों के लिए भारत को हराना काफी कड़ी चुनौती होगी। अब भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच बुधवार को मलेशिया से होगा। भारत ने दो दिन में दो मैच खेल लिए हैं और मंगलवार को रेस्ट डे रहेगा। भारतीय टीम अब एक दिन का रेस्ट लेकर मलेशिया के खिलाफ उतरेगी और उनके खिलाफ भी इसी अंतर से जीत हासिल करना चाहेगी।

14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का होगा आमना-सामना

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान से भी होनी है। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि जिस फॉर्म में भारतीय टीम इस वक्त है, उसे देखते हुए उन्हें हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान की टीम में जमीन-आसमान का अंतर है। भारत पिछले दो बार से ओलंपिक में मेडल जीत रहा है, जबकि पाकिस्तानी टीम क्वालीफाई भी नहीं कर पाती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications