भारतीय हॉकी के 'सरपंच साहब', पेरिस ओलंपिक में देश को दिलाया ब्रॉन्ज; नेट वर्थ में भी हरमनप्रीत नहीं हैं किसी से कम

Sneha
Who is Harmanpreet Singh
हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश (Photo Credit - Instagram/harmanpreet_13)

Harmanpreet Singh Net Worth Details: कहते हैं ना एक सफल टीम के पीछे एक अच्छे कप्तान का हाथ होता है। पेरिस ओलंपिक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने शानदार खेल के दम पर टीम को ब्रॉन्ज मेडल जितवाया। टीम इंडिया ने एक रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हरा दिया और इसके साथ ही लगातार दूसरे ओलंपिक में ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिया। ये 52 साल बाद पहला मौका है जब भारत ने ह़़ॉकी में लगातार दो मेडल जीते हैं। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल आया था। हरमनप्रीत सिंह को दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर में गिना जाता है और उन्होंने इस बार खेल भी कुछ ऐसा ही दिखाया।

Ad

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए दागे सबसे ज्यादा गोल

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कुल 8 मैच खेले, इस दौरान हरमनप्रीत सिंह ने कुल 10 गोल किए। उन्होंने ग्रुप स्टेज के 5 मैचों के बाद क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन, सेमीफाइनल में जर्मनी और ब्रॉन्ज मेडल के मैच में स्पेन के खिलाफ अपनी लय को जारी रखा। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा, जो भारत की जीत के लिए काफी थे। पिछली बार भी हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल किए थे और देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताया था। तब वह बतौर खिलाड़ी खेले थे।

कौन हैं हरमनप्रीत सिंह?

हरमनप्रीत सिंह का जन्म 6 जनवरी 1996 को अमृतसर के जंडियाला गुरु कस्बे के पास तिम्मोवाल गांव में एक सिख किसान परिवार में हुआ था। हरमन ने 10 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। जब वह 15 साल के थे तभी उन्होंने एकेडमी ज्वाइन कर ली थी। हरमनप्रीत ने 2015 में जापान के खिलाफ भारत के लिए सीनियर डेब्यू किया था। इसके बाद 2022-2023 प्रो लीग सीजन से पहले उन्हें कप्तान बनाया गया था। वह भारत के लिए अभी तक 3 ओलंपिक खेल चुके हैं। इस बार वह पहली बार बतौर कप्तान ओलंपिक में उतरे थे और मेडल जीतने में कामयाब रहे।

हरमनप्रीत सिंह को लोग सरपंच साहब के नाम से भी बुलाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय हॉकी टीम को फोन करके जब ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी तो उन्‍होंने हरमनप्रीत सिंह को सरपंच साहब कहकर संबोधित किया। इनकी गिनती भारत के सबसे अमीर हॉकी प्लेयर्स में होगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति $5 मिलियन यानी लगभग 42 करोड़ रुपए है। बता दें, उनकी कमाई उनके अंतरराष्ट्रीय हॉकी और हॉकी इंडिया लीग से होती है। वहीं, अलग-अलग टूर्नामेंट से भी कमाई करते हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications