Khelo India Youth Games: बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो और ट्रैक साइकिलिंग के पदक विजेताओं पर नज़र

Khelo India Youth Games 2022 - Basketball, Volleyball, Kho-Kho & Track Cycling
Khelo India Youth Games 2022 - Basketball, Volleyball, Kho-Kho & Track Cycling

Khelo India Youth Games की शुरुआत 30 जनवरी से हुई और 4 फरवरी तक काफी खेलों के सभी इवेंट खेले जा चुके हैं, जिसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो और ट्रैक साइकिलिंग भी शामिल है।

Ad

आइये नज़र डालते हैं इन खेलों के पदक विजेताओं पर:

बास्केटबॉल

इंदौर के बास्केटबाल कॉम्पलेक्स में लड़कों के वर्ग का स्वर्ण राजस्थान ने जीता। राजस्थान की टीम ने तमिलनाडु को 90-85 से हराया। कांस्य पदक मुकाबले में चंडीगढ़ के लड़कों ने मेजबान मप्र को 107-67 से हराया। इसी तरह महिला वर्ग का खिताब पंजाब ने जीता। पंजाब की लड़कियों ने छत्तीसगढ़ को 73-56 से हराया। कांस्य मेजबान मप्र को मिला, जिसने तमिलनाडु को 71-55 से हराया।

ट्रैक साइकिलिंग

नई दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ट्रैक साइक्लिंग में लड़कों की व्यक्तिगत पसस्यूट इवेंट (3KM) में नीरज कुमार (हरियाणा) ने सोना जीता जबकि विवान सप्रू (महाराष्ट्र) को रजत मिला। खेता राम चीगा (राजस्थान) ने कांस्य जीता।

लड़कियों की परस्यूट इवेंट (2 KM) में हिमांशी सिंह (हरियाणा) ने स्वर्ण जीता जबकि पूजा बबन दानोले (महाराष्ट्र) को रजत मिला और रवीना बिश्नोई (राजस्थान) ने कांस्य जीता।

लड़कों का व्यक्तिगत स्प्रिंट रेस राजस्थान के लव यादव ने जीता जबकि रजत कर्नाटक के संपत को मिला। कांस्य झारखंड के आमिर रेयाज ने जीता। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में प. बंगाल की शांति सिव्सास ने पहला जबकि महाराष्ट्र की संध्या कोकाटे ने दूसरा स्थान पाया। तमिलनाडु की श्रीमाती जे ने कांस्य जीता।

लड़कों के किरीन फाइनल में राजस्थान के लव कुमार यादव ने बाजी मारी जबकि कर्नाटक के संपत पी. को रजत मिला। तीसरा स्थान तेलंगाना के आर्शीवाद सक्सेना ने हासिल किया। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में प. बंगाल की शांति विश्वास ने पहला, महाराष्ट्र की संध्या काकाटे ने दूसरा और महाराष्ट्र की ही पूजा डानोले ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खो-खो

जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ओडिशा ने महाराष्ट्र को 32-26 से हराकर लड़कियों का खिताब जीता। ओडिशा के लिए समारनिका साहू ने सबसे अधिक 10 अंक हासिल किए। इसके बाद लड़कों का फाइनल हुआ, जिसमें महाराष्ट्र ने दिल्ली को 38-28 से हराया। लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान ओडिशा और पश्चिम बंगाल को मिला। लड़कियों के वर्ग में तीसरा स्थान कर्नाटक औऱ पंजाब को मिला।

वॉलीबॉल

हरियाणा ने फाइनल में गुजरात को लड़कों का स्वर्ण पदक जीता, वहीं पश्चिम बंगाल ने तमिलनाडु को फाइनल में हराकर लड़कियों का स्वर्ण पदक जीता।

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications