Khelo India Youth Games: कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी और टेनिस के पदक विजेताओं पर नज़र

Khelo India Youth Games 2023 - Kabaddi Football Hockey Tennis
Khelo India Youth Games 2023 - Kabaddi Football Hockey Tennis

Khelo India Youth Games का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक हुआ। महाराष्ट्र 161 पदकों के साथ पहले स्थान पर रही, वहीं 128 पदक के साथ हरियाणा दूसरे और 96 पदक के साथ मेजबान मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रही।

Ad

आइये नज़र डालते हैं कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी और टेनिस के पदक विजेताओं पर:

कबड्डी

पुरुष फाइनल- हरियाणा ने दिल्ली को 42-25 से हराया

महिला फाइनल- हरियाणा ने महाराष्ट्र को 30-29 से हराया

कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक हिमाचल प्रदेश और बिहार को मिला

कबड्डी में लड़कों में राजस्थान और महाराष्ट्र को कांस्य पदक मिला

फुटबॉल

पुरुष फाइनल (एमिरेल्ड इंटरनेशनल स्कूल- इंदौर) - केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराया। केरल के लिए सीराज सीपी ने 31वें और किरण के. ने 43वें मिनट में गोल किए।

महिला फाइनल (मुलाना फुटबाल स्टेडियम-बालाघाट) - मणिपुर ने पश्चिम बंगाल को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल बबीता ओइनाम देवी ने 74वें मिनट में किया।

पुरुषों में पंजाब और महिलाओं में अरुणाचल प्रदेश ने कांस्य पदक जीता।

हॉकी

महिला

स्वर्ण पदक का मैच - झारखंड ने मध्य प्रदेश को 4-3 (शूट आउट) से हराया।

तीसरे स्थान का मुकाबला - हरियाणा ने ओडिशा को 1-0 से हराया।

पुरुष

फाइनल - मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 3-2 से हराया।

तीसरे स्थान का मुकाबला - पंजाब ने झारखंड को 2-0 से हराया।

टेनिस

लड़कों का फाइनल - आर्यन शाह (गुजरात) ने दक्ष प्रसाद (मप्र) को 6-3, 7-5 से हराया

एकल कांस्य पदक मैच - प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) ने जेसन माइकल डेविड (कर्नाटक) को 2-6, 6-2, 6-1 से हराया

लड़कियों का फाइनल - सुहिर्था मुरारी (कर्नाटक) ने तेजस्वी डबास (दिल्ली) को 6-3, 6-2 से हराया

एकल कांस्य पदक मैच - मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) ने सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 6-4, 6-0 से हराया

लड़कों का युगल कांस्य पदक मैच प्रणव कार्तिक/कार्तिक केएस केविन (तमिलनाडु) ने रेथिन प्रणव आरएस/गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को 3-6, 6-3, 10-6 से हराकर अपने नाम किया।

लड़कियों का युगल कांस्य पदक मैच - एस. मोहंती/अराध्या वेर्ना (ओडिशा) ने पहल खराडकर/अमीशी शुक्ला (मप्र) को 7-6 (5), 7-6(3) से हराया।

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications